IPL 2026 kkr vs srh 5 stars of Sunrisers Hyderabad Victory over Kolkata Knight Riders सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के 5 हीरो, ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइड राइडर्स पर पड़े भारी
More
Hindi Newsफोटोखेलसनराइजर्स हैदराबाद की जीत के 5 हीरो, ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइड राइडर्स पर पड़े भारी

सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के 5 हीरो, ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइड राइडर्स पर पड़े भारी

सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से शिकस्त दी। हाईस्कोरिंग मुकाबले में हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए, इसके जवाब में कोलकाता की टीम 16 ओवर में 161 रन ही बना सकी।

Himanshu SinghFri, 3 April 2026 12:46 AM
1/5

Nitish Kumar Reddy 

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हैदराबाद के रेड्डी ने बल्ले से 39 रन का योगदान देने के बाद दो विकेट भी चटकाए, जिससे उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। नीतीश ने 24 गेंद में 39 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया। गेंद से उन्होंने दो ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए।

2/5

ट्रेविस हेड

हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने कोलकाता के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अभिषेक के साथ पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। हेड ने आउट होने से पहले 21 गेंद में 46 रन बनाए।

3/5

अभिषेक शर्मा

स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला कोलकाता के खिलाफ चल गया। अभिषेक ने बेहतरीन बैटिंग की और 21 गेंद में 48 रन बनाए। अपनी पारी में अभिषेक ने 4 चौके और इतने ही छक्के लगाए। अभिषेक डेविड वॉर्नर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 100 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

4/5

हेनरिक क्लासेन

सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 35 गेंद में 52 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। हेनरिक ने नीतीश के साथ पांचवें विकेट के लिए 53 गेंद में 82 रन जोड़े।

5/5

जयदेव उनादकट

तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने कोलकाता के खिलाफ किफायती गेंदबाजी की। उनादकट ने तीन ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने मैच में कप्तान अजिंक्य रहाणे, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती को आउट किया।