ipl 2026 orange purple cap update Klaasen Leads Race as Gill Virat Kohli Chase Hard Anshul Kamboj top wicket takers हेनरिक क्लासेन के सिर पर ऑरेन्ज कैप, कोहली-गिल से आगे निकले अंशुल कंबोज ने प्रसिद्ध से छीनी पर्पल कैप, Cricket Hindi News - Hindustan

हेनरिक क्लासेन के सिर पर ऑरेन्ज कैप, कोहली-गिल से आगे निकले अंशुल कंबोज ने प्रसिद्ध से छीनी पर्पल कैप

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने कोहली और गिल को पीछे छोड़ा। अंशुल कंबोज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

Sun, 19 April 2026 12:44 AMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
हेनरिक क्लासेन के सिर पर ऑरेन्ज कैप, कोहली-गिल से आगे निकले अंशुल कंबोज ने प्रसिद्ध से छीनी पर्पल कैप

सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 27वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया। यह टूर्नामेंट में सनराइजर्स हैदराबाद की तीसरी है और वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इस मैच में हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल 2026 में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शुभमन गिल और विराट कोहली को पीछे छोड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए नौ विकेट पर 194 रन बनाए। अभिषेक और हेनरिक क्लासेन (59 रन) के अर्धशतकों को छोड़ दें तो सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी इकाई ने सीएसके के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। यह स्कोर चुनौतीपूर्ण नहीं लग रहा था लेकिन मेजबान टीम के गेंदबाजों के सामने सीएसके जवाब में 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन ही बना सकी और उसे चौथी हार का मुंह देखना पड़ा। उसके लिए मैथ्यू शॉर्ट 34 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज एक बार फिर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

हेनरिक क्लासेन गिल से आगे निकले

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 39 गेंद में 59 रन की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए। इस पारी की बदौलत उन्होंने ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर ली है। क्लासेन ने आईपीएल 2026 में 6 मैचों में 283 रन बनाए हैं। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने 4 मैचों में 251 रन बनाए हैं, जबकि विराट कोहली के नाम 6 मैचों में 247 रन हैं। रजत पाटीदार ने 6 मैचों में 230 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने 6 मैचों में 213 रन बनाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऋषभ पंत पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेंगे या नहीं, बॉलिंग कोच कोच अरुण ने दिया बड़ा

अंशुल कंबोज के नाम पर्पल कैप

तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की। इस मैच में अंशुल ने तीन ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने प्रसिद्द कृष्णा को पीछे छोड़ा । कंबोज ने प्रसिद्ध कृष्णा को पीछे छोड़ा, जिनके खाते में 10 विकेट हैं। अंशुल ने 6 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा के नाम 5 मैचों में 11 विकेट है। भुवनेश्वर कुमार ने 6 मैच में 10 विकेट लिए हैं। प्रिंस यादव ने 5 मैचों में 9 विकेट झटके हैं। रवि बिश्नोई ने 5 मैचों में 8 विकेट लिए हैं।

सीएसके को अंतिम छह गेंद में 18 रन बनाने थे। लेकिन जैमी ओवरटन (16 रन) का विकेट गिरने से टीम इसमें सात रन ही बना सकी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।