IPL 2026 LSG Coach Bharat Arun Confirms Rishabh Pant Availability for Tomorrow vs Punjab Kings ऋषभ पंत पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेंगे या नहीं, बॉलिंग कोच कोच अरुण ने दिया बड़ा अपडेट, Cricket Hindi News - Hindustan

ऋषभ पंत पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेंगे या नहीं, बॉलिंग कोच कोच अरुण ने दिया बड़ा अपडेट

लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजी कोच अरुण ने बताया है कि कप्तान ऋषभ पंत फिट हैं और पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलने के लिए तैयार हैं।

Sat, 18 April 2026 09:40 PMHimanshu Singh भाषा
share
ऋषभ पंत पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेंगे या नहीं, बॉलिंग कोच कोच अरुण ने दिया बड़ा अपडेट

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए राहत की खबर है कि कप्तान ऋषभ पंत पंजाब किंग्स के खिलाफ रविवार को होने वाले अहम आईपीएल मुकाबले में खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं। पंत को पिछले मैच में जोश हेजलवुड की एक शॉर्ट गेंद बाएं हाथ पर लगी थी, जिसके कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। वह हालांकि बाद में बल्लेबाजी के लिए लौटे, लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं सके। टीम प्रबंधन के अनुसार यह गंभीर चोट नहीं, बल्कि केवल सूजन थी।

लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजी कोच अरुण ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, "वह पूरी तरह ठीक हैं और कल खेलने के लिए फिट हैं।" अरुण ने टीम के तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी प्रिंस यादव ने परिपक्वता दिखाई है, जबकि मयंक यादव और मोहसिन खान ने चोट के बाद अच्छी वापसी की है। उन्होंने कहा, "सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है, लेकिन हम गेंदबाजों के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।"

भारतीय टीम के इस पूर्व गेंदबाजी कोच ने कहा, “कोचिंग तभी प्रभावी होती है जब आप हर खिलाड़ी के साथ भरोसे का रिश्ता बनाते हैं। मुझे लगता है कि मैं गेंदबाजों के साथ अच्छा तालमेल बना पाया हूं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव को अपने खेल का लुत्फ उठाने दें, कई बार कम बात करना अच्छा होता है: संगकारा

पंजाब किंग्स इस सत्र में अब तक एकमात्र अजेय टीम रही है। टीम ने पांच में से चार मुकाबले जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम का नेट रन रेट +1.067 है, जो उसकी दमदार बल्लेबाजी और सधे हुए लक्ष्य-पीछा करने की क्षमता को दर्शाता है।

पंजाब ने 2025 सत्र से अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने पिछले 11 में से नौ मुकाबले जीते हैं, जो उसके दबदबे की बानगी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हालिया जीत में भी यह झलक साफ दिखी। मेजबान टीम की इस रफ्तार को रोकने के लिए एलएसजी को असाधारण प्रदर्शन करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिषेक ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, SRH के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बैटर

अंक तालिका में फिलहाल सातवें स्थान पर मौजूद एलएसजी लगातार दो हार के बाद दबाव में है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत की कोहनी में लगी चोट ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पंत महज तीन गेंद खेलने के बाद दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। वह हालांकि बाद में बल्लेबाजी के लिए लौटे, लेकिन उस समय उनकी कोहनी पर पट्टी लगी हुई थी। ऐसे में रविवार के मैच में उनकी उपलब्धता अब भी अनिश्चित बनी हुई है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।