IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Updated List After CSK vs DC Match 18 Sanju Samson Ayush Mhatre Vaibhav Sooryavanshi संजू सैमसन ने ऑरेंज कैप की रेस में लगाई लंबी छलांग, वैभव सूर्यवंशी का राज बरकरार; जानें पर्पल कैप किसके पास, Cricket Hindi News - Hindustan

संजू सैमसन ने ऑरेंज कैप की रेस में लगाई लंबी छलांग, वैभव सूर्यवंशी का राज बरकरार; जानें पर्पल कैप किसके पास

IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Updated List: संजू सैमसन ने आईपीएल 2026 का पहला शतक लगाकर ऑरेंज कैप की रेस में लंबी छलांग लगाई है। वह अब आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं।

Sun, 12 April 2026 07:48 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
संजू सैमसन ने ऑरेंज कैप की रेस में लगाई लंबी छलांग, वैभव सूर्यवंशी का राज बरकरार; जानें पर्पल कैप किसके पास

IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Updated List: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक जड़ चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2026 की पहली जीत में अहम भूमिका निभाई। पहले तीन मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सैमसन ने डीसी के खिलाफ 56 गेंदों पर 15 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 115 रनों की नाबाद पारी खेली। गौर करने वाली बात यह है कि सैमसन ने अपने पहले 50 रन के दौरान कोई सिक्स नहीं लगाया था। वह पहले से ही बड़ी पारी खेलने का मन बनाकर मैदान पर उतरे थे। इस धमाकेदार शतक के साथ सैमसन ने ऑरेंज कैप की रेस में लंबी छलांग लगाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रिस्टन स्टब्स के विकेट के बाद बवाल, अंपायर से भिड़े दिल्ली के खिलाड़ी-कोच

संजू सैमसन समेत टॉप-10 में ये खिलाड़ी

संजू सैमसन इस शतक के साथ आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। 4 मैचों में उनके नाम 45.67 की औसत और 182.67 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 137 रन दर्ज है। सीएसके के 18 साल के आयुष म्हात्रे भी टॉप-10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं, उन्होंने भी डीसी के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी।

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी पहले पायदान पर बने हुए हैं। वह इस सीजन 200 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CSK का खुला IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में खाता, अब ये है सीजन की सबसे फिसड्डी टीम

सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 184 रनों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर 137 रनों के साथ 8वें पायदान पर हैं।

वैभव सूर्यवंशी- 200

हेनरिक क्लासेन- 184

यशस्वी जायसवाल- 183

ध्रुव जुरेल- 176

समीर रिजवी- 166

अंगकृश रघुवंशी- 155

रजत पाटीदार- 142

श्रेयस अय्यर- 137

संजू सैमसन-137

आयुष म्हात्रे- 133

अंशुल कंबोज ने बढ़ाई पर्पल कैप की ओर कदम

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज पर्पल कैप के लिए लगातार दावेदारी पेश कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 3 विकेट लेकर वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में रवि बिश्नोई के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। बिश्नोई के नाम इस सीजन 9 विकेट हैं, वहीं कंबोज ने 8 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। टॉप-5 में इनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा (6), राशिद खान (5) और लुंगी एनगिडी (5) शामिल हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।