Drama After Tristan Stubbs Wicket Delhi Capitals players coach clashed with umpire Nitish Rana heated debate ensued ट्रिस्टन स्टब्स के विकेट के बाद मचा बवाल, अंपायर से भिड़े दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी-कोच; जमकर हुई बहस, Cricket Hindi News - Hindustan

ट्रिस्टन स्टब्स के विकेट के बाद मचा बवाल, अंपायर से भिड़े दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी-कोच; जमकर हुई बहस

CSK vs DC मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों-कोच की अंपायर से तीखी बहस हुई। यह बहस ट्रिस्टन स्टब्स के आउट होने के बाद शुरू हुई। दरअसल, अंपायर ने ट्रिस्टन स्टब्स को ग्लव्स नहीं बदलने दिए थे।

Sun, 12 April 2026 07:13 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ट्रिस्टन स्टब्स के विकेट के बाद मचा बवाल, अंपायर से भिड़े दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी-कोच; जमकर हुई बहस

अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी हार का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करना पड़ा। इस मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ की अंपायर से जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। दरअसल, चेन्नई की कड़ी गर्मी के चलते डीसी के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स के ग्लव्स गीले हो गए थे, जिस वजह से वह उन्हें बदलना चाहते थे, मगर चौथे अंपायर ने दिल्ली के किसी भी खिलाड़ी को मैदान पर जाने नहीं दिया। स्टब्स को ग्लव्स बदलने का मौका नहीं मिला, जिस वजह से वह अगली गेंद पर ही बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। ट्रिस्टन स्टब्स के विकेट के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को फोर्थ अंपायर से भिड़ते हुए देखा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CSK का खुला IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में खाता, अब ये है सीजन की सबसे फिसड्डी टीम

ट्रिस्टन स्टब्स ने जाहिर किया गुस्सा

चेन्नई की गर्मी ने खिलाड़ियों का बुरा हाल किया हुआ था। जर्सी शरीर से बुरी तरह चिपक रही थी। एक समय ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर को स्ट्रेटेजिक टाइमआउट के दौरान अपने चेहरे पर पानी छिड़कते देखा गया। गर्मी बर्दाश्त नहीं हो रही थी, और स्टब्स ने ग्लव बदलने के लिए कहा। हालांकि, यह ओवरों के बीच में हुआ, जिसके कारण चौथे अंपायर ने मना कर दिया।

करुण नायर ग्लव्स के साथ बाउंड्री के बाहर खड़े थे। लेकिन अंपायरों ने उनकी एंट्री रोक दी। इसके तुरंत बाद, स्टब्स, जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए अकेले लड़ रहे थे, मिड-ऑफ के ऊपर से हिट करने की कोशिश में आउट हो गए। निराश ट्रिस्टन बाहर चले गए और ड्रेसिंग रूम में वापस जाते समय बल्ला, ग्लव्स और हेलमेट फेंक दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL इतिहास में किसने जड़े सबसे ज्यादा शतक? टॉप-5 में सैमसन की धमाकेदार एंट्री

उनके विकेट के बाद नीतीश राणा और कोच हेमंग बदानी को अंपायर से बहस करते हुए देखा गया।

अंपायर के इस फैसले से दिल्ली का कैंप नाराज नजर आया। स्टब्स 60 रन बनाकर आउट हुए और दिल्ली को इस मैच में 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

कैसा रहा CSK vs DC मैच?

संजू सैमसन की नाबाद शतकीय पारी के बाद जैमी ओवरटन की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर मौजूदा सत्र में पहली जीत का स्वाद चखा। आईपीएल के मौजूदा सत्र में अपनी निराशाजनक शुरुआत को पीछे छोड़ते हुए सैमसन ने 56 गेंदों की नाबाद पारी में 15 चौकों और चार छक्कों की मदद से 115 रन बनाए। उन्हें दूसरे छोर से आयुष महात्रे का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने रिटायर आउट होने से पहले 36 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 59 रन बनाए।

सैमसन के आईपीएल करियर का यह चौथा शतक और सुपरकिंग्स के लिए पहला शतक है। सुपरकिंग्स ने दो विकेट पर 212 रन बनाने के बाद कैपिटल्स को आखिरी गेंद पर 189 रन पर ऑल आउट कर दिया और अपने घरेलू मैदान पर लगातार छह हार के बाद जीत दर्ज की।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।