IPL 2026 Cameron Green Long Awaited Knock 79 Off 55 Delights KKR Fans After Heavy Price Tag 25 करोड़ी कैमरन ग्रीन ने दिखाया अपनी असली रूप, गुजरात टाइटंस के खिलाफ चला बल्ला, Cricket Hindi News - Hindustan

25 करोड़ी कैमरन ग्रीन ने दिखाया अपनी असली रूप, गुजरात टाइटंस के खिलाफ चला बल्ला

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का छठे मैच में बल्ला चला है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 55 गेंद में 79 रन की पारी खेली

Fri, 17 April 2026 10:59 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
25 करोड़ी कैमरन ग्रीन ने दिखाया अपनी असली रूप, गुजरात टाइटंस के खिलाफ चला बल्ला

कैमरन ग्रीन ने लय में वापसी करते हुए 79 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को आईपीएल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 180 रन पर समेट दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत खराब रही और टीम ने पहले चार ओवरों में ही तीन विकेट गंवा दिए। हालांकि कैमरन ग्रीन ने पारी को संभाला और आखिरी ओवर तक डटे रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए जारी सीजन अच्छा नहीं रहा है। टीम ने अब तक पांच मुकाबले गंवाए हैं और टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। लेकिन शुक्रवार को उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर कोलकाता को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.2 करोड़ रुपये में कैमरन ग्रीन को अपनी टीम में शामिल किया था। शुरुआती मैचों में वह बल्ले से फ्लॉप रहे थे और गेंदबाजी भी नहीं कर रहे थे, जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना भी हुई। हालांकि शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 55 गेंद में 79 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सात चौके और चार छक्के लगाए। हालांकि उनको इस पारी में कई जीवनदान भी मिले। इस मैच से पहले कैमरन ग्रीन ने 5 पारियों में सिर्फ 56 रन बनाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब के प्रदर्शन से गदगद हुए कोच पोंटिंग, कहा- तारीफ के शब्द कम पड़ने लगे हैं

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने 32 रन के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। कप्तान अजिंक्य रहाणे (शून्य), अंगकृष रघुवंशी (आठ) और टिम साइफर्ट (19) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद रोवमन पॉवेल ने कैमरन ग्रीन के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। 11वें ओवर में अशोक शर्मा ने रोवमन पॉवेल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। रोवमन पॉवेल ने 20 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए 27 बनाये।

इसके बाद अनुकूल रॉय और ग्रीन के बीच पांचवें विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई। 15वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने अनुकूल रॉय (नौ) को आउट किया। इसके बाद गुजरात टाइटंस के गेंदबाज केकेआर के बल्लेबाजों को हावी दिखे। इस दौरान मात्र 19 रन जोड़कर केकेआर ने अपने तीन विकेट गंवा दिये।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विराट कोहली फिर नहीं खेलेंगे पूरा मैच? जोश हेजलवुड ने फिटनेस पर ये कहा

रमनदीप सिंह ने आठ गेंदों में दो चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 17 रन बनाये। हालांकि इस दौरान कैमरन ग्रीन एक छोर थामे रन बनाते रहे। केकेआर ने निर्धारित 20 ओवरों में 180 रन बनाये। राशिद खान ने पारी की आखिरी गेंद पर कैमरन ग्रीन को आउट किया। ग्रीन ने 55 गेंदों में सात चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 79 रनों की पारी खेली। गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाड़ा ने तीन विकेट लिये। मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा को दो-दो विकेट मिले। प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।