IPL 2026 Nicholas Pooran Overtakes KL Rahul as Lucknow Super Giants Top Run Getter निकोलस पूरन लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, राहुल रह गए पीछे, Cricket Hindi News - Hindustan

निकोलस पूरन लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, राहुल रह गए पीछे

निकोलस पूरन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान केएल राहुल को पीछे छोड़ा। पूरन ने 1422 रन बना लिए हैं।

Sun, 12 April 2026 09:01 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
निकोलस पूरन लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, राहुल रह गए पीछे

गुजरात टाइटंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को आठ गेंदे शेष रहते सात विकेट से शिकस्त दी। मैच के दौरान वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा है। पूरन गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में भी उम्मीद के मुताबिक नहीं कर सके। उन्होंने 21 गेंद में 19 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो छक्के लगाए।

लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए निकोलस पूरन ने 47 मैचों में 1422 रन बनाए हैं। उनका औसत 39.50 का रहा है। पूरन का स्ट्राइक रेट 177.30 का रहा। उन्होंने 10 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल ने 38 मैचों में 1410 रन बनाए हैं। राहुल ने दो शतक और 10 अर्धशतक भी जड़े। उनका औसत 41.40 का रहा और स्ट्राइक रेट 130.67 का रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारतीय T-20 टीम में जगह नहीं मिली तो आंदोलन करेंगे, अय्यर के लिए पूर्व क्रिकेटर

निकोलस पूरन इस सीजन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। आईपीएल 2026 में शुरुआती चार मैचों में निकोलस पूरन ने सिर्फ 41 रन बनाए हैं। उनका औसत 10.25 का है। स्ट्राइक रेट 85.41 का है। पूरन का बेस्ट स्कोर 19 का है। इस साल निकोलस पूरन ने 11 पारियों में 153 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 33 है।

65 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। छठें ओवर की पहली गेंद पर दिग्वेश राठी ने साई सुदर्शन को आउट कर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जॉस बटलर ने शुभमन गिल के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन भी बटोरे। 15वें ओवर में प्रिंस यादव ने शुभमन गिल को आउटकर पवेलियन भेज दिया।

शुभमन गिल ने 40 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 56 रनों की पारी खेली। 16वें ओवर में मोहम्मद शमी ने जॉस बटलर को आउट किया। जॉस बटलर ने 37 गेंदों में 11 चौके लगाते हुए 60 रनों की पारी खेली। गुजरात टाइटंस ने 18.4 ओवरों में तीन विकेट पर 165 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से अपने नाम किया। वॉशिंगटन सुंदर ने 13 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 21 रनों की पारी खेली। राहुल तेवतिया ने नाबाद 10 रन बनाये।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।