अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, SRH के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बैटर बने
अभिषेक शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उन्होंने 15 गेंद में 50 रन बनाए।

अभिषेक शर्मा ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली। अभिषेक ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर हैदराबाद को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी हुई। ट्रेविस हेड 20 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक ने इस दौरान 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड बेहतर किया है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए न्यौता दिया।
सलामी अभिषेक शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 15 गेंद में 50 रन पूरे किए। इसके साथ ही वह हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले अभिषेक शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2024 में 16 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 16 गेंदों में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2024 में अर्धशतक लगाया था। हेड ने 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी 16 गेंदों में 50 रन ठोके थे।
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़ कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। छठें ओवर में मुकेश चौधरी ने ट्रेविस हेड को आउट कर चेन्नई सुपर किंग्स को पहली सफलता दिलाई। ट्रेविस हेड ने 20 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 23 रन बनाये।
इसी ओवर में चौधरी ने कप्तान इशान किशान को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। अनिकेत वर्मा (दो) और नीतीश कुमार रेड्डी (12) रन बनाकर आउट हुये। 18वें ओवर में हैदराबाद का छठा विकेट हाइनरिक क्लासन के रूप में गिरा। हाइनरिक क्लासन ने 39 गेंदों में छह चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 59 रनों की पारी खेली।
शिवांग कुमार आठ गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुये। इसी ओवर में पारी की आखिरी गेंद पर लियम लिविंगस्टन बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हुये। सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 194 रनों का स्कोर खड़ा किया।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंशुल कम्बोज और जेमी ओवर्टन ने तीन-तीन विकेट लिये। मुकेश चौधरी को दो विकेट मिले। गुरजपनीत सिंह ने एक बल्लेबाज को आउट किया।





साइन इन