
गौतम गंभीर ने कहा है कि टीम मैनेजमेंट ऋषभ पंत में बदलाव नहीं चाहता लेकिन उन्होंने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ियों को मैच की परिस्थितियों का सम्मान करना जरूरी है। पंत के उपकप्तानी गंवाने के पीछे उन्होंने खराब प्रदर्शन बताया है।

अक्षर पटेल ने 264 रनों का विशाल स्कोर बनाने के बाद मैच गंवाने पर नाराजगी जाहिर की है। अक्षर पटेल का मानना है कि इतने मौके गंवाने के बाद उनकी टीम हारने के लायक थी।

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुलासा किया कि वह इस बात को दुर्भाग्यपूर्ण मानते हैं कि उन्हें कभी भी दिग्गज एमएस धोनी की कप्तानी में खेलने का मौका नहीं मिला। धोनी की कप्तानी में वे आईपीएल भी नहीं खेले।

रिटायर होने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने बताया है कि वे आगे अपने करियर में क्या करना पसंद करेंगे। पुजारा क्रिकेट से जुड़े रहना चाहते हैं। दो करियर उनके दिमाग में हैं। इनमें एक है कमेंट्री और दूसरा है कोचिंग।

इरफान पठान ने साफ कर दिया है कि जब 2009 में उनको वनडे टीम से ड्रॉप किया गया था तो उसमें कप्तान एमएस धोनी का हाथ था। ये बात उन्होंने कोच गैरी कर्स्टन से पूछी थी तो उन्होंने कहा था कि उनके हाथ में चीजें नहीं हैं।

भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने बताया है कि भविष्य में टीम इंडिया का हेड कोच कौन सा भारतीय खिलाड़ी बन सकता है। पुजारा का कहना है कि आर अश्विन आने वाले समय में इंडिया कोच की भूमिका निभा सकते हैं।

जिस खिलाड़ी ने टीम इंडिया को साल 2011 का विश्व कप जिताया, उसी खिलाड़ी के लिए टीम में जगह नहीं थी। जी हां, ऐसा ही कुछ दावा टीम इंडिया के तत्कालीन हेड कोच गैरी कर्स्टन ने युवराज सिंह को लेकर किया है।

बीसीसीआई ने इस बात पर चुप्पी तोड़ी है कि क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के लिए मजबूर किया गया था या नहीं? राजीव शुक्ला ने कहा है कि रिटायरमेंट का फैसला उनका निजी फैसला था।

लंबे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले जोफ्रा आर्चर एशेज सीरीज खेलना चाहते हैं। 1579 दिन के टेस्ट रिटर्न के बाद ऑस्ट्रेलिया को उन्होंने चेतावनी दी और कहा कि वह हर संभव प्रयास करेंगे।

टीम इंडिया को कुलदीप यादव को खिलाने की जरूरत है, क्योंकि भारतीय टीम के पास विविधता की कमी है। ये कहना है इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन का, जिन्होंने कुलदीप के साथ दिल्ली कैपिटल्स में काम किया।

शिखर धवन 2013 के चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर दिसंबर 2022 तक भारत की तरफ से वनडे में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। विराट कोहली और रोहित शर्मा की उनसे आगे थे। आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट्स में उनका औसत 65 का रहा इसके बावजूद उन्हें 2023 के वनडे वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुना गया।

टेस्ट रिटायरमेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन की आखिरी इच्छा है कि वे भारत में टेस्ट सीरीज जीतें। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार भारत में टेस्ट सीरीज साल 2004 में जीती थी। उस समय वे टीम का हिस्सा नहीं थे।

भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर का कहना है कि पिछले साल भारतीय टीम के साथ भूमिका संभालते समय तत्कालीन कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें केएल राहुल की बल्लेबाजी को आक्रामक बनाने का काम सौंपा था।

मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सभी से टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को 'समय' देने का आग्रह किया, क्योंकि उन्होंने हेडिंग्ले में सीरीज के पहले मैच में कैप्टेंसी डेब्यू किया। हालांकि, पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ बुरी तरह से टीम हारी।

भारत की वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि मुझसे कई बार इंटरव्यू में पूछा गया कि आपको जीवन में किस बात का पछतावा है? मैंने उनको जवाब में पूछा है कि किसी भी बात का पछतावा क्यों होना चाहिए?

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने उन दो खिलाड़ियों का नाम बताया है, जो उनको बहुत परेशान करते थे। अगर उनको प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलती थी तो वे खूब सवाल किया करते थे।

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने अभी तक कंफर्म नहीं किया है कि पहले टेस्ट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए कौन उतरेगा। हालांकि उन्होंने ये जरूर बताया है कि पहले टेस्ट में वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे।

जब भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का नाम बदलकर तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी रखा गया, तो भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सबसे पहले पटौदी परिवार को फोन किया और इसके बारे में बताया। अब जीतने वाले कप्तान को पटौदी पदक मिलेगा।

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले कहा है कि उनकी टीम का घरेलू परिस्थितियों में रिकॉर्ड दमदार है। 20 जून से पहला टेस्ट लीड्स में खेला जाना है।

जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के दौरे पर कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर सिर्फ तीन मैच खिलाना चाहते हैं, लेकिन शुभमन गिल का प्लान कुछ और है। वे 3 मैचों वाली थ्योरी को नकार सकते हैं।