भारत-पाकिस्तान के बीच जल्द शुरू हो टेस्ट सीरीज; अब किसने की ये डिमांड, वेन्यू भी बताया
माइकल वॉन ने टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच को बहुत अच्छा बताया है। इसके अलावा उन्होंने मांग की है कि जल्द ही भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज शुरू हो। इसके लिए उन्होंने न्यूट्रल वेन्यू भी बताया है।

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलने के लिए मान गया है। बांग्लादेश के प्रति अपना सपोर्ट दिखाने के लिए पाकिस्तान ने पहले इस ‘महामुकाबले’ में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था। दरअसल, बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने से इनकार कर दिया था, आईसीसी ने उन्हें समझाने की कोशिश की, मगर जब बांग्लादेश नहीं माना तो आईसीसी ने उन्हें बाहर कर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया। आईसीसी के इस फैसले के प्रति नराजगी जताते हुए पाकिस्तान यह सारी नौटंकी कर रहा था। अब जब पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए मान गया है तो क्रिकेट जगत से तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है।
इस कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का भी रिएक्शन सामने आया है। माइकल वॉन ने टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच को बहुत अच्छा बताया है। इसके अलावा उन्होंने मांग की है कि जल्द ही भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज शुरू हो। इसके लिए उन्होंने न्यूट्रल वेन्यू भी बताया है।
माइकल वॉन ने X पर लिखा, ‘यह कॉम्पिटिशन और क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा है.. हमें भी चाहिए कि वे किसी तरह जल्द ही टेस्ट सीरीज़ खेलें.. UK 3 मैचों की सीरीज़ होस्ट करने के लिए एक बढ़िया जगह होगी।’
बता दें, 2012 में भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार कोई द्वीपक्षीय सीरीज खेली गई थी। राजनेतिक तनाव की वजह से अब दोनों देश मल्टी नेशन टूर्नामेंट में ही खेलते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों से मल्टी नेशन टूर्नामेंट में भी दोनों टीमों के बीच तरह-तरह का तनाव पैदा हो रहा है।
ऐसे में आगामी कुछ समय में तो माइकल वॉन की यह मांग पूरी होती दिखाई नहीं दे रही है।





साइन इन