India vs England Test series to be named after Sachin Tendulkar and James Anderson Tendulkar Anderson Trophy Reports हो गया इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का नया नामकरण! ट्रॉफी पर होगा अब इन 2 दिग्गजों का नाम, Cricket Hindi News - Hindustan

हो गया इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का नया नामकरण! ट्रॉफी पर होगा अब इन 2 दिग्गजों का नाम

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को नया नाम मिल गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन के नाम से होगी।

Fri, 6 June 2025 05:36 AMभाषा नई दिल्ली
share
हो गया इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का नया नामकरण! ट्रॉफी पर होगा अब इन 2 दिग्गजों का नाम

भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज को अब नए नाम से जाना जाएगा। दशकों तक ये सीरीज पटौदी ट्रॉफी के नाम से जानी जाती थी, लेकिन अब इसे भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन के नाम पर रखा जाएगा। आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज इन्हीं के नाम से शुरू होगी।

बीबीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का अनावरण 20 जून को हेडिंग्ले में शुरू होने वाली श्रृंखला से पहले किया जाएगा। हालांकि, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अभी तक ब्रिटेन में इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज को पटौदी ट्रॉफी के लिए खेला जाता था। इसका नाम इफ्तिखार अली खान पटौदी और उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर रखा गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंग्लैंड दौरे पर बुमराह को लेकर गंभीर बनाएंगे खास प्लान,खेल सकते हैं सिर्फ 3 मैच

इसी साल मार्च में ईसीबी ने पटौदी परिवार को लिखा था कि वे इस ट्रॉफी को रिटायर करना चाहते हैं। इस खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल सचिन तेंदुलकर 15,921 रन के साथ टेस्ट इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस 52 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने 1989 से 2013 के बीच 200 टेस्ट खेले। उन्होंने टेस्ट और वनडे प्रारूपों में अनगिनत रिकॉर्ड अपने नाम किए।

एंडरसन 704 विकेट के साथ इंग्लैंड के सर्वकालिक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के साथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं। दोनों दिग्गजों ने 14 टेस्ट मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है, जिसमें एंडरसन ने तेंदुलकर को नौ बार आउट किया है। यह किसी गेंदबाज द्वारा इस भारतीय को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड है। दोनों खिलाड़ियों की महानता को देखते हुए दोनों के नाम पर इस ट्रॉफी को रखा जाएगा।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।