india used to fear us says ex pakistani cricketers while slamming shadab khan remark ind vs pak t20 world cup भारत से करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में मची रार, पूर्व क्रिकेटर बोले- हमसे इंडिया डरा करती थी, Cricket Hindi News - Hindustan

भारत से करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में मची रार, पूर्व क्रिकेटर बोले- हमसे इंडिया डरा करती थी

टी20 विश्व कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में रार मची हुई है। पूर्व क्रिकेटरों ने आलोचना की तो शादाब खान ने पलटवार में कहा कि हमने तो कम से कम एक बार भारत को विश्व कप में हराया तो है। अब पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने शादाब के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। 

Thu, 19 Feb 2026 03:30 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
भारत से करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में मची रार, पूर्व क्रिकेटर बोले- हमसे इंडिया डरा करती थी

टी20 विश्व कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में रार मची हुई है। पहले पूर्व क्रिकेटरों ने मौजूदा टीम और मौजूदा क्रिकेटरों की आलोचना की। उन्हें कमतर बताया। जवाब में मौजूदा टीम के अहम सदस्य शादाब खान ने शेखी बघारी कि हमने तो कम से कम एक बार वर्ल्ड कप में भारत को हराया भी है, आप तो एक बार भी नहीं जीते। अब पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने शादाब को नसीहत देते हुए पूर्व क्रिकेटरों के कद का अपने अंदाज में जिक्र किया है। वहीं वर्ल्ड कप में भारत के हाथों हार के बाद मोहम्मद आमिर ने कहा है कि एक दौर था जब भारत हमसे खौफ खाता था। अब तो वे हमें गंभीरता से लेते तक नहीं।

मोहम्मद आमिर ने हाल ही में पाकिस्तान की मौजूदा क्रिकेट टीम और 1990 के दशक की टीम से तुलना की। उन्होंने दावा किया कि एक दौर में पाकिस्तानी टीम को जो इज्जत मिलती थी, अब वह कम हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तानी दिग्गज ने की T20 से बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब की छुट्टी की मांग

तब भारत हमसे खौफ खाता था: आमिर

आमिर ने एक टीवी शो पर कहा, '90 के दशक की पाकिस्तान टीम और मौजूदा टीम में फर्क है। भारत तब हमसे खौफ खाता था, अब तो वे हमें गंभीरता से लेते तक नहीं। अब वे हमारे विकेट लेने और यहां तक कि मैच जीतने के बाद भी जश्न तक नहीं मनाते।'

आमिर ने ये बातें टी20 वर्ल्ड कप में भारत के हाथों पाकिस्तान को 61 रनों से मिली हार के बाद कही थी। उस मैच के बाद पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी तो इतना भड़क गए थे कि टीम में बदाव की मांग कर दी। उन्होंने अपने दामाद शाहीन शाह अफरीदी तक को नहीं बख्शा। अफरीदी ने शाहीन, बाबर आजम और शादाब को टीम से बाहर करने की मांग कर दी। उन्होंने कहा कि अगर उनके हाथ में होता तो वे इन तीनों को ड्रॉप कर देते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाबर-शाहीन को नजरअंदाज करने पर शादाब ने कहा, किसी बात को दिल पर नहीं ले सकते

सकलैन मुश्ताक की जेब में 10 शादाब खान आ जाएं: बासित

शाहिद अफरीदी के बयान पर शादाब खान का पलटवार पूर्व क्रिकेटर बासित अली को तनिक भी रास नहीं आया। उन्होंने खान को नसीहत देते हुए कहा है, 'मेरी राय में शादाब खान को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। सकलैन मुश्ताक तो ऐसा गेंदबाज था कि उनकी जेब में 10 शादाब आ जाएं।'

बासित अली ने उसके बाद एक घटना का जिक्र करते हुए शादाब के 'बचकानेपन' का किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, ‘मैं अब एक ऐसी चीज का खुलासा करने जा रहा हूं जिसके बारे में कोई नहीं जानता है। मैं पाकिस्तान ए टीम को लेकर इंग्लैंड गया था। वह (शादाब) हर समय फोन पर ही लगा रहता था। मुझे उसके दोनों फोन छीनने पड़े थे।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत ने एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को रौंदा, सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई

शादाब खान ने आखिर कहा क्या था?

शाहिद अफरीदी की तल्ख टिप्पणी से शादाब खान को मिर्ची तो बहुत लगी लेकिन उन्होंने तत्काल कोई जवाब नहीं दिया। बाद में बुधवार को नामीबिया के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने अफरीदी को बहुत ही तीखा जवाब दिया। मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को एकतरफा हराया। शादाब खान ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। 36 रन बनाए और तीन विकेट भी झटके।

नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद शादाब खान ने शाहिद अफरीदी को टारगेट करते हुए कहा, ‘हमारे पूर्व क्रिकेटरों की अपनी राय है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए अच्छा किया और यह भी सही है कि आखिरकार उन्होंने भारत को विश्व कप में कभी नहीं हराया।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 WC में सबसे ज्यादा रन; ये पाकिस्तानी बना नंबर-1; ईशान किशन टॉप-5 में

शादाब खान ने आगे कहा था, 'हम ही थे जिन्होंने 2021 के वर्ल्ड कप में भारत को हराया था। वर्ल्ड कप में हमने भारत को सिर्फ एक बार ही हराया है। हां, वे (पूर्व क्रिकेटर) दिग्गज हैं लेकिन उन्होंने वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ कुछ भी खास नहीं किया है।'

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।