India players named Player of the Tournament in T20 World Cups Virat Kohli won two times jasprit Bumrah and Sanju Samson 3 भारतीय प्लेयर जो T20 WC में बने हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, एक ने तो 2 बार दुखी मन से ली थी ट्रॉफी, Cricket Hindi News - Hindustan

3 भारतीय प्लेयर जो T20 WC में बने हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, एक ने तो 2 बार दुखी मन से ली थी ट्रॉफी

3 बार भारतीय टीम टी20 विश्व कप जीत चुकी है, लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि सिर्फ दो बार उस सीजन कोई भारतीय खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहा है। दो बार भारतीय खिलाड़ी टीम के हारने पर भी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बना है।

Mon, 9 March 2026 05:48 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
3 भारतीय प्लेयर जो T20 WC में बने हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, एक ने तो 2 बार दुखी मन से ली थी ट्रॉफी

टीम इंडिया रविवार 8 मार्च को टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन फिर से बनी। तीसरी बार भारतीय टीम ने इस ट्रॉफी पर कब्जा किया। लगातार दूसरी बार भी खिताब जीता, जो कि कोई अन्य टीम नहीं कर पाई। इसके अलावा घर पर टी20 विश्व कप जीतने का करिश्मा भी भारत ने किया। इस खिताबी जीत में अहम योगदान देने के लिए संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि एक बार टीम इंडिया ने विश्व कप जीता था, लेकिन भारतीय खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब नहीं मिला।

इतना ही नहीं, दो बार तो एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मिला है, जब टीम सेमीफाइनल या फाइनल हारी थी। ऐसे में जाहिर है कि उसने बेमन से दुखी होकर वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी हासिल की थी। साल 2007 में टी20 विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम बनी थी, लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी को उस साल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। कोई भारतीय खिलाड़ी पहली बार टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट साल 2014 में बना था। उस साल विराट कोहली को ये अवॉर्ड मिला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सैमसन बने T20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बुमराह दोहरी खुशी से चूके

भारत उस साल फाइनल में हार गया था, लेकिन विराट कोहली को 321 रन 6 पारियों में बनाने की वजह से प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। दूसरा मौका अगले ही टी20 विश्व कप में आया, जब फिर से विराट कोहली इस सम्मान से नवाजे गए। 273 रन उन्होंने बनाए थे, लेकिन टीम सेमीफाइनल में हार गई थी। ऐसे में विराट कोहली ने फिर से दुखी मन से इस ट्रॉफी को उठाया था। हालांकि, अगले दो बार तो भारतीय खिलाड़ियों ने खुशी से इस ट्रॉफी को हासिल किया, क्योंकि दोनों बार टीम को जीत मिली।

साल 2024 के टी20 विश्व कप में जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने, जिन्होंने 15 विकेट 8 मैचों में चटकाए थे। फाइनल में कमाल की गेंदबाजी उन्होंने की थी। वहीं, अब संजू सैमसन टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने हैं और टीम जीती भी है। सैमसन ने 5 पारियों में 321 रन टीम के लिए बनाए और खिताब अपने नाम करने में सफल रहे। सुपर 8 के आखिरी मैच में नाबाद 97 रन, सेमीफाइनल और फाइनल में 89-89 रनों की पारी से उन्हें ये अवॉर्ड मिला है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।