Sanju Samson Who Won Player of the Tournament Award In T20 World Cup 2026 Jasprit Bumrah misses out on double delight संजू सैमसन बने टी20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जसप्रीत बुमराह दोहरी खुशी से चूके, Cricket Hindi News - Hindustan

संजू सैमसन बने टी20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जसप्रीत बुमराह दोहरी खुशी से चूके

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम किया है। विकेटकीपर संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। जसप्रीत बुमराह दोहरी खुशी से चूके।

Mon, 9 March 2026 02:47 AMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
संजू सैमसन बने टी20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जसप्रीत बुमराह दोहरी खुशी से चूके

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच डाला है। भारत ने रविवार को खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से धूल चटाई। भारत ने 255/5 का स्कोर बनाने के बाद न्यूजीलैंड को 159 रनों पर समेटा। भारत टी20 वर्ल्ड कप की तीन ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है। फाइनल में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द चुने मैच गए। वह दोहरी खुशी से चूक गए। 2024 में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे बुमराह इस बार यह अवॉर्ड नहीं जीत पाए। उन्होंने टूर्नामेंट में 8 मैचों में संयुक्त रूप से सर्वाधिक 14 विकेट चटकाए। हालांकि, 10वें संस्करण का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पुरुस्कार भारतीय के हिस्से में ही आया है। यह कोई और नहीं बल्कि विकेटकीपर संजू सैमसन हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में तूफानी बल्लेबाजी से गरदा उड़ाया।

संजू सैमसन ने कुल 321 रन बनाए

सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में पांच मैचों में 46.57 के औसत और 199.37 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। उन्होंने लगातार तीन मैचों में पचास प्लस स्कोर बनाया। सैमसन ने फाइनल में 46 गेंदों में पांच चौकों और आठ चौकों की मदद से 89 रनों की पारी खेली। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 और वेस्टइंडीज के विरुद्ध सुपर-8 मैच में नाबाद 97 रन बनाए थे। टूर्नाामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सैमसन तीसरे नंबर पर रहे। उनसे आगे न्यूजीलैंड के ओपनर टिम सीफर्ट हैं, जिन्होंने 9 मैचों में 326 रन बटोरे। सीफर्ट ने खिताबी मुकाबले में अर्धशतक जमाया। टॉप पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान रहे। उन्होंने सात मुकाबलों में 383 रन जुटाए, जिसमें दो शतक शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीम इंडिया ने लहराया तिरंगा, न्यूजीलैंड को रौंदकर तोड़ा 19 सालों का तिलिस्म
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजू ने फाइनल में शतक से चूकने के बावजूद रचा इतिहास, कोहली लिस्ट में हैं फिसड्डी

'सपने देखता रहा, काम करता रहा'

सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट अवॉर्ड जीतने वाले तीसरे भारतीय हैं। सैमसन, बुमराह के अलावा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऐसा किया। कोहली ने दो बार (2014, 2016) यह पुरुस्कार अपने नाम किया। वह टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। सैमसन 2024 में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच केलने का मौका नहीं मिला था। सैमसन ने अवॉर्ड जीतने के बाद कहा, ''यह सपने जैसा लग रहा है। बहुत खुश और बहुत शुक्रगुजार हूं। जज्बात बयां करने के लिए मेरा पास शब्द नहीं हैं। तीन अर्धशतकों की बात करें तो इसकी शुरुआत एक-दो साल पहले हुई थी। जब मैं वेस्टइंडीज में 2024 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के साथ थे तो मैं एक भी मैच नहीं खेल पाया। मैं सोचता रहा। मैं सपने देखता रहा। मैं काम करता रहा। ठीक यही मैं तब करना चाहता था।''

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।