India or England who will face New Zealand in the T20 World Cup final Kevin Pietersen predicts just after nz vs sa match न्यूजीलैंड से टी20 विश्व कप फाइनल में भारत भिड़ेगा या इंग्लैंड? केविन पीटरसन ने की भविष्यवाणी, Cricket Hindi News - Hindustan

न्यूजीलैंड से टी20 विश्व कप फाइनल में भारत भिड़ेगा या इंग्लैंड? केविन पीटरसन ने की भविष्यवाणी

टी20 विश्व कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव की तरफ है। बुधवार को पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच होने जा रहे दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से 8 मार्च को फाइनल में उसकी टक्कर होगी

Thu, 5 March 2026 10:47 AMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
न्यूजीलैंड से टी20 विश्व कप फाइनल में भारत भिड़ेगा या इंग्लैंड? केविन पीटरसन ने की भविष्यवाणी

टी20 विश्व कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव की तरफ है। बुधवार को पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच होने जा रहे दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से 8 मार्च को फाइनल में उसकी टक्कर होगी। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भविष्यवाणी की है कि 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के सामने कौन सी टीम होगी।

बुधवार को न्यूजीलैंड ने जैसे ही दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया, पीटरसन ने न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड के फाइनल की भविष्यवाणी कर दी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुनील गावस्कर ने बताया भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल में किसका पलड़ा रहेगा भारी

केपी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘तो रविवार को टी20 विश्व कप का फाइनल न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड होगा। ये एक शानदार मुकाबला होना चाहिए।’

टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत और इंग्लैंड की टीमें तीसरी बार सेमीफाइनल में भिड़ने जा रही हैं। इससे पहले 2022 और 2024 में भी दोनों टीमें सेमीफाइनल में आपस में भिड़ चुकी हैं। संयोग से दोनों टीमों के बीच इससे पहले हुए दोनों सेमीफाइनल में जिस भी टीम ने जीत हासिल की, उसने फाइनल भी फतह किया। 2022 में इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में हराया था और बाद में पाकिस्तान को फाइनल में हराकर विश्व कप पर कब्जा किया था। उसके अगले ही विश्व कप में भारत और इंग्लैंड एक बार फिर सेमीफाइनल में आमने-सामने थे। तब भारत ने इंग्लैंड को हराया और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देकर विश्व कप अपने नाम किया था। इस बार ये देखना भी दिलचस्प रहेगा कि भारत बनाम इंग्लैंड के सेमीफाइनल की विजेता टीम के विश्व कप जीतने का ट्रेंड बरकरार रहता है या नहीं।

न्यूजीलैंड ने जिस अंदाज में सेमीफाइनल जीता उससे फाइनल के दो अन्य दावेदार भारत और इंग्लैंड की चिंताएं भी बढ़ गई होंगी। मिचेल सैंटनर की अगुआई वाली टीम ने 170 रन के लक्ष्य को सिर्फ 12.5 ओवर में ही 9 विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया। कीवी ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की। टीम साइफर्ट 33 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद फिन एलन और रचिन रविंद्र ने 43 गेंद बाकी रहते न्यूजीलैंड को जीत दिला दी। एलन ने सिर्फ 33 गेंद में टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया। उनके आगे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज बेबस नजर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IND vs ENG सेमीफाइनल आज, जानें कैसा रहेगा वानखेड़े की पिच का मिजाज

फिन एलन की एतिहासिक पारी की हर तरफ चर्चा है। आम से लेकर खास तक उनकी इस बेजोड़ पारी की तारीफ कर रहा है। महान सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर पोस्ट किया, 'सेमीफाइनल आम तौर पर ऐसे होते हैं कि आप अपने सीट पर चिपके रहते हैं। आज जब तक हम सीट पर जमते तब तक तो फिन एलन ने मैच ही खत्म कर दिया! क्या मैच था!'

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।