IND vs ENG Pitch Report: वानखेड़े की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज या गेंदबाज कौन मचाएगा धमाल? जानें
IND vs ENG Pitch Report T20 World Cup Semi Finals 2: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 दूसरा सेमीफाइनल आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। मैच भारतीय समयानुसार 7 बजे शुरू होगा।

IND vs ENG Pitch Report T20 World Cup Semi Finals 2: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज यानी गुरुवार, 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। India vs England सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -सूर्यकुमार यादव और हैरी ब्रूक- आधा घंटा पहले यानी साढ़े 6 बजे मैदान पर उतरेंगे। टी20 वर्ल्ड कप में यह लगातार तीसरा मौका है जब भारत और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल में भिड़ रही है। इससे पहले 2024 और 2022 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी भारत और इंग्लैंड की टीमों का आमना-सामना हुआ था। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले दो वर्ल्ड कप विजेता इस सेमीफाइनल को जीतने वाली टीम बनी थी। अब देखना होगा कि 2026 में बाजी कौन मारता है। आईए एक नजर इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-
IND vs ENG पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच को आमतौर पर बैटिंग-फ्रेंडली माना जाता है। छोटी बाउंड्री और सही बाउंस से स्ट्रोक खेलना आसान हो जाता है, जिससे बैट्समैन आसानी से रन बना सकते हैं। हालांकि शुरुआती ओवरों में पेसर कुछ मूवमेंट कर सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, हालात बैट्समैन के पक्ष में हो जाते हैं।
पिच पर हल्की घास है, लेकिन मोर्ने मोर्कल को उम्मीद है कि मैच हाई-स्कोरिंग होगा। इसी विरोधी टीम के खिलाफ, इसी जगह पर, अभिषेक शर्मा ने एक साल पहले शानदार सेंचुरी बनाई थी। भारत अपने ओपनर से भी ऐसे ही धमाके की उम्मीद करेगा। इंग्लैंड ने ठीक उसी पिच पर खेला है जो इस सेमीफ़ाइनल के लिए रिज़र्व है। पिछली बार वे वेस्ट इंडीज़ से हार गए थे, जिसमें वेस्ट इंडीज़ ने 196 रन का टारगेट डिफेंड किया था। इस पिच पर खेला गया दूसरा मैच शायद इटली के क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा मैच है, जिसमें उन्होंने नेपाल पर 10 विकेट से जीत हासिल की थी। इंग्लैंड के सैम करन ने कहा कि इस गेम में कंडीशन उनके लिए नई नहीं होंगी। वानखेड़े को बैटर-फ्रेंडली माना जाता है और ऐसा लगता नहीं है कि इंडिया अपनी टीम में कोई बदलाव करेगा।
इस मैदान पर पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर 187 का रहा है, यहां टीमें चेज करना पसंद करती है। ऐसे में IND vs ENG सेमीफाइनल में भी टॉस जीतने वाला कप्तान पहले फील्डिंग चुन सकता है।
वानखेड़े स्टेडियम T20I रिकॉर्ड
मैच- 16
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 8 (50.00%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 8 (50.00%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 10 (62.50%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 6 (37.50%)
हाईएस्ट स्कोर- 254/6 (वेस्टइंडीज़) 23/02/2026 v ज़िम्बाब्वे
लोएस्ट स्कोर- 97 (इंग्लैंड) 02/02/2025 v इंडिया
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 230/8 (इंग्लैंड) 18/03/2016 v साउथ अफ्रीका
एवरेज रन पर विकेट- 27.62
एवरेज रन पर ओवर- 9.13
एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 187
IND vs ENG T20I हेड टू हेड
भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक कुल 29 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 17 मैच जीतकर टीम इंडिया ने दबदबा बनाया हुआ है, वहीं इंग्लैंड को भारत के खिलाफ 12 जीत मिली है। पिछले 5 मुकाबलों में भारत ने 4 बार इंग्लिश टीम को धूल चटाई है।
IND vs ENG स्क्वॉड
इंडिया स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर
इंग्लैंड स्क्वॉड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, जेमी ओवरटन





साइन इन