India made highest total India and Pakistan match in t20 World Cup T-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सेट कर दिया सबसे बड़ा टारगेट, Cricket Hindi News - Hindustan

T-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सेट कर दिया सबसे बड़ा टारगेट

कोलंबों में खेले जा रहे भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने टी-20 के इतिहास में भारत बनाम पाकिस्तान मैच का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। मेन इन ब्लू ने पाकिस्तान के खिलाफ 175 रन बनाए हैं और 176 रनों का लक्ष्य रखा है।

Mon, 16 Feb 2026 01:45 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
T-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सेट कर दिया सबसे बड़ा टारगेट

कोलंबो में खेले जा रहे भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने टी-20 के इतिहास में भारत बनाम पाकिस्तान मैच का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाई गई भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा बिना कोई रन बनाए आउट हो गए, लेकिन फिर ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और 40 गेंदों में 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 32 और तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए। शिवम दुबे ने भी अंत में 17 गेंदों में 27 रन बनाए। वहीं रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 4 गेंदों का सामना करते हुए 11 रन बना दिए जिसमें एक छक्का और 1 चौका शामिल था। इन सभी बल्लेबाजों की शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने ठोकी फिफ्टी, ध्वस्त किया युवराज सिंह का रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें:ईशान किशन के रिश्ते पर परिवार ने लगाई मुहर, दादा ने बताया किससे करेंगे शादी?

यह 175 रनों का टोटल भारत बनाम पाकिस्तान टी-20 विश्व कप मैच का सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले जो टोटल बना था वह साल 2022 में 160 रन का था जिसे भारत ने ही 6 विकेट के नुकसान पर बनाया था। विश्व कप में भारत पाकिस्तान मैच में तीसरा सबसे बड़ा टोटल 159 रन का है, जिसे पाकिस्तान ने साल 2022 के विश्व कप में 8 विकेट के नुकसान पर बनाया था। चौथा सबसे बड़ा टोटल ने भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के पहले एडिशन में बनाया था। साल 2007 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए थे।

भारत- पाकिस्तान टी-20 विश्व कप मैच के 5 सबसे बड़े टोटल

भारत (2026 विश्व कप) - 175-7 आज का मैच

भारत (2022 विश्व कप)- 160- 6

पाकिस्तान (2022 विश्व कप)- 159-8

भारत (2007 विश्व कप)- 157-5

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब से टीम यहां आई थी हमारा यही लक्ष्य था, सुपर-8 में पहुंचने के बाद WI कप्तान

इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि टी-20 विश्व कप के अब तक के 10 एडिशन में दोनों टीमें 9वीं बार आमने-सामने हैं, लेकिन यह पहली बार जब कोई टीम 175 के स्कोर को टच कर पाई है। इस यह नतीजा निकलता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच ज्यादातर मैच लो स्कोरिंग हुए हैं। विश्व कप के इतिहास में भारत का पाकिस्तान पर 7-1 का जबरदस्त दबदबा रहा है। खास बात यह है कि पिछले 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 10 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। ऐसे में क्या पाकिस्तान भारत द्वारा दिए गए 176 रनों के लक्ष्य का पीछा कर पाएगी यह बड़ा सवाल है। अगर पाकिस्तान ऐसा करती है तो निश्चित तौर पर यह ऐतिहासिक होगा।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।