Ishan Kishan smashed a blistering fifty vs Pakistan in t20 world cup 2026 hits 10 fours and 3 sixes break Yuvraj Singhs पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, ध्वस्त किया युवराज सिंह का ये रिकॉर्ड, Cricket Hindi News - Hindustan

पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, ध्वस्त किया युवराज सिंह का ये रिकॉर्ड

ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ पिटाई की। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने मात्र 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने आउट होने से पहले 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली है। किशन ने युवराज सिंह का भी एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

Mon, 16 Feb 2026 01:43 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, ध्वस्त किया युवराज सिंह का ये रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका के कोलंबो शहर के आर प्रेमदासा स्टेडियम में विश्व कप का महा-मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि अभिषेक शर्मा एक बार फिर शून्य पर आउट हो गए, लेकिन ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की कमर तोड़कर रख दी है।

ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ पिटाई की। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने मात्र 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने आउट होने से पहले 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली है। इस पारी के दौरान ईशान किशन ने 10 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं। ईशान किशन की शानदार पारी की बदौलत भारत अब बड़े स्कोर की ओर अग्रसर है।

27 गेंदों में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई इस ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी के साथ ईशान किशन ने युवराज सिंह का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है और उनसे आगे निकल गए हैं। भारत बनाम पाकिस्तान टी-20I मैचों में ईशान किशन युवराज सिंह को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में पहले नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज हैं, जिन्होंने साल 2012 में भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था जो दोनों टीमों की प्रतिद्वंद्विता में सबसे तेज है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 2025 में दुबई में एशिया कप के दौरान 24 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था। अब इस सूची में तीसरे नंबर पर ईशान किशन ने अपना नाम 27 गेंदों में अर्धशतक के साथ दर्ज करा दिया है। इस सूची में चौथे स्थान पर 29 गेंदों में अर्धशतक के साथ युवराज सिंह हैं। उन्होंने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ यह पारी खेली थी।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बैटर

23 मोहम्मद हफीज- अहमदाबाद (2012)

24 अभिषेक शर्मा- दुबई (2025)

27 ईशान किशन- कोलंबो (2026 आज के मैच में)

29 युवराज सिंह- अहमदाबाद (20120

मैच की बात करें तो ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी के कारण अब भारतीय टीम बड़े स्कोर की ओर अग्रसर हो रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच आज खेले जा रहे मुकाबले में जो भी टीम दर्ज करेगी वह सुपर 8 में पहुंच जाएगी। दोनों टीमें अपने पिछले दोनों मुकाबले जीतकर आमने-सामने हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।