India ke DNA mai Trophy jeetna hai or Humare DNA mai Haarna Rashid Latif takes sly dig at Pakistan for T20 World Cup भारत के DNA में ट्रॉफियां जीतना है, और हमारे DNA में हारना; पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने उड़ाई अपनी टीम की धज्जियां, Cricket Hindi News - Hindustan

भारत के DNA में ट्रॉफियां जीतना है, और हमारे DNA में हारना; पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने उड़ाई अपनी टीम की धज्जियां

राशिद लतीफ ने बड़े टूर्नामेंटों में भारत और पाकिस्तान की अलग-अलग सोच के बारे में खुलकर बात की, और बताया कि कैसे ये दोनों टीमें ज्यादा दबाव वाले मैचों को अलग-अलग नजरिए से देखती हैं।

Fri, 13 March 2026 06:33 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
भारत के DNA में ट्रॉफियां जीतना है, और हमारे DNA में हारना; पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने उड़ाई अपनी टीम की धज्जियां

बैक टू बैक टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर ना सिर्फ टीम इंडिया ने इतिहास रचा है, बल्कि इस फॉर्मेट में दुनियाभर में अपनी धाक जमाई है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने रिटायरमेंट लिया, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर ने मिलकर एक नई टीम बनाई। इस टीम ने नए अंदाज में क्रिकेट खेली और वर्ल्ड क्रिकेट पर अपना दबदबा बनाया। भारतीय क्रिकेट जहां लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं पाकिस्तान की क्रिकेट लगातार नीचे गिर रही है। ऐसे में उनके ही पूर्व खिलाड़ी ने अपनी टीम पर तंज कसा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तानी खिलाड़ी खरीदने पर उठी काव्या मारन की फ्रेंचाइजी SRH के बॉयकॉट की मांग

भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और अब 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। इस बीच टीम इंडिया एशिया कप चैंपियन भी बनी।

वहीं पाकिस्तान आखिरी बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में 2022 में पहुंचा था। इसके बाद 2023 ODI वर्ल्ड कप, 2024 T20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में वह जल्दी बाहर हो गए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका सफर सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ पाया।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने हाल के टूर्नामेंटों में भारत की निरंतरता और दबदबे की तारीफ की, और इस बात पर जोर दिया कि मुश्किलों के बावजूद भी वे बड़े स्कोर बनाने की काबिलियत रखते हैं। उन्होंने उनकी सफलता का श्रेय एक दशक की कड़ी मेहनत और तैयारी को दिया, और हाल के ICC इवेंट्स और एशिया कप में उनके प्रदर्शन को उनकी ताकत का सबूत बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BCCI ने जारी की प्रैक्टिस गाइडलाइंस, अब IPL टीमें ऐसा नहीं कर सकेंगी

राशिद लतीफ ने पत्रकारों से कहा, "टॉस हारने के बाद भी उन्होंने 250 रन बनाए। कोई भी उनका मुकाबला नहीं कर पाएगा। उन्होंने यह सब रातों-रात नहीं किया है; यह पिछले लगभग 10 सालों की उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। पिछले ICC इवेंट्स या एशिया कप को ही देख लीजिए।"

लतीफ ने बड़े टूर्नामेंटों में भारत और पाकिस्तान की अलग-अलग सोच के बारे में खुलकर बात की, और बताया कि कैसे ये दोनों टीमें ज्यादा दबाव वाले मैचों को अलग-अलग नजरिए से देखती हैं।

उन्होंने कहा, "भारत के DNA में ट्रॉफियां जीतना है, और हमारे DNA में नॉकआउट से पहले ही हार जाना है। उनके DNA में फाइनल खेलना और जीतना शामिल है।"

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।