India Captain Suryakumar Yadav Statement After Winning T20 World Cup 2026 We just wanted to follow all the good habits हमारी कोशिश थी कि ये आदतें... टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव?, Cricket Hindi News - Hindustan

हमारी कोशिश थी कि ये आदतें... टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव?

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी। भारत टूर्नामेंट में खिताब डिफेंड करने वाली इकलौती टीम है। जानिए, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चैंपियन बनने के बाद क्या कुछ कहा?

Mon, 9 March 2026 12:44 AMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
हमारी कोशिश थी कि ये आदतें... टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव?

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम कर लिया है। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा। संजू सैमसन (89), अभिषेक शर्मा (52) और ईशान किशन (54) के दम पर भारत ने 255/5 का स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड टीम 19 ओवर में 159 रनों पर सिमटी। स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट चटकाए। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। भारत लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इकलौती टीम बन गई है। भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीता था। भारत के खिताब डिफेंड करने के बाद सूर्यकुमार ने कहा कि जो आदतें तब बनी, वही फॉलो करने की कोशिश की। सूर्या, बुमराह और हार्दिक जैसे खिलाड़ी पिछली बार टूर्नामेंट जीतने वाले भारतीय स्कॉड में थे।

सूर्यकुमार ने ट्रॉफी जीतने के बाद कहा, ''मुझे लगता है कि इसे पूरी तरह समझने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन मैं बहुत खुश हूं। यह एक लंबा सफर रहा है। इसकी शुरुआत 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद हुई। उस समय बीसीसीआई, जय शाह, रोहित शर्मा भाई ने मुझपर भरोसा दिखाया। मुझे इस शानदार टीम की कप्तानी का मौका दिया और फिर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोबारा आकर जीतना एक खास एहसास है। हम पिछले दो सालों से अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे। हमारी कोशिश यही थी कि 2024 में जो अच्छी आदतें बनी, उन्हें बरकरार रखा जाए। खिलाड़ियों को बताया कि वर्ल्ड कप जीतने का एहसास कैसा होता है, हम द्विपक्षीय सीरीज में कैसे खेलना चाहते हैं? खिलाड़ियों ने इसे अच्छी तरह अपनाया।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीम इंडिया ने लहराया तिरंगा, न्यूजीलैंड को रौंदकर तोड़ा 19 सालों का तिलिस्म
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 WC 2026 में कौन बना प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट? बुमराह दोहरी खुशी से चूके

भारतीय कप्तान ने आगे कहा, ''मेरे लिए यह समझना जरूरी था कि हर खिलाड़ी क्या कर सकता है। मुझे पता था कि खिलाड़ी मैच विनर हैं। मुझे लगता है कि संजू के आने का समय एकदम सही था। वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी हैं। हम जानते थे कि उनमें कुछ खास है। कुछ करने के लिए फाइनल से बड़ा कोई स्टेज नहीं। जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, काफी लंबे समय से खेल रहे हैं। सभी एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत खास था। जैसे संजू ने पिछले मैच में कहा था कि वह अपना प्लेयर ऑफ द मैच बुमराह को देना चाहता है। वह एक पीढ़ी में आने वाला गेंदबाज है। वह एक नेशनल ट्रेजर है। उसे पता है कि क्या करने की जरूरत है, कैसे करने की जरूरत है? उम्मीद है कि वह ऐसा ही धमाल मचाता रहेगा।''

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।