India Captain Suryakumar Yadav pain after historic defeat vs South Africa in T20 World Cup you cant do it in powerplay पावरप्ले में ऐसा नहीं कर सकते... ऐतिहासिक हार झेलने पर कप्तान सूर्यकुमार यादव का छलका दर्द, Cricket Hindi News - Hindustan

पावरप्ले में ऐसा नहीं कर सकते... ऐतिहासिक हार झेलने पर कप्तान सूर्यकुमार यादव का छलका दर्द

भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से ऐतिहासिक हार थमाई है। भारतीय टीम 111 रनों पर ढेर हो गई। भारत की करारी हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव का दर्द छलका है।

Mon, 23 Feb 2026 12:11 AMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
पावरप्ले में ऐसा नहीं कर सकते... ऐतिहासिक हार झेलने पर कप्तान सूर्यकुमार यादव का छलका दर्द

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में ऐतिहासिक हार झेलने पर दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि 180 प्लस टारगेट का पीछा करते हुए मैच पावरप्ले में नहीं जीत सकते। साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 187/7 का स्कोर खड़ा करने के बाद भारत को 18.5 ओवर में 111 रनों पर समेटा। भारत ने 76 रनों से हार का मुंह देखा। यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत का पावरप्ले में स्कोर तीन विकेट पर 31 रन था। ओपनर ईशान किशन का खाता नहीं खुला। अभिषेक शर्मा ने 15 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा के बल्ले से एक रन निकला। वहीं, कप्तान ने 22 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली और दसवें ओवर में लौटे। भारत की आधी टीम 51 रनों पर ढेर हो गई थी।

'हम पार्टनरशिप नहीं कर पाए...'

सूर्यकुमार ने साउथ अफ्रीका से मैच हारने के बाद के बाद कहा, ''शुरुआत में हमें लगा कि हम मैच में बने हुए हैं। हमने शुरुआत में बहुत अच्छी बॉलिंग की। साउथ अफ्रीका का स्कोर 21 रन पर तीन विकेट था। उन्होंने 7 से 15वें ओवर के बीच बहुत अच्छी बैटिंग की और फिर हमने वापसी की।'' कप्तान ने कहा, ''हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की लेकिन और बेहतर बैटिंग कर सकते थे। अगर आप 180-185 रन का पीछा कर रहे हैं तो आप पावरप्ले में मैच नहीं जीत सकते। हालांकि, आप पावरप्ले में मैच हार सकते हैं। हमने पावरप्ले में कई विकेट गंवा दिए। हम छोटी-छोटी पार्टनरशिप नहीं कर पाए, जिनकी 180 प्लस टारगेट का पीछा करते हुए जरूरत थी। यह गेम का हिस्सा है। हम इससे सीखेंगे और मजबूत वापसी करेंगे।'' भारत की ओर से सिर्फ शिवम दुबे (37 गेंद में 42 रन) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा डक झेलने वाली टीमें, टॉप पर पहुंचा भारत
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये हैं SA से हार के टीम इंडिया के 5 'गुनहगार', ईशान ने तो दिल ही तोड़ डाला

बुमराह और अर्शदीप की तारीफ की

पेसर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने मैच में शानदार गेंदबाजी की। बुमराह ने चार ओवर के स्पेल में 15 रन देकर तीन विकेट झटके। अर्शदीप ने चार ओवरों में 28 रन खर्च करने के बाद दो शिकार किए। दोनों ने आठ ओवर में कुल 43 रन दिए और पांच विकेट हासिल किए। सूर्यकुमार ने बुमराह और अर्शदीप की तेज गेंदबाजी जोड़ी की तारीफ की। कप्तान ने कहा, ''हर कोई जानता है कि उनकी जोड़ी कितनी खतरनाक रही है। दोनों ने आठ ओवर गेंदबाजी की और पांच विकेट लिए। उन्होंने 45-50 रन दिए। मैं आंकड़ों को लेकर अच्छा नहीं हूं। लेकिन वे पार्टनरशिप में अच्छी गेंदबाजी करते हैं और उन्हें अपनी टीम में पाकर अच्छा लगता है।'' भारत को अपने अगले सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे से भिड़ना है। यह मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के मैदान पर आयोजित होगा।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।