ind vs nz final Sanju Samson Smashes Highest Ever Score in T20 World Cup Final breaks Marlon Samuels record संजू सैमसन ने फाइनल में बना दिया सबसे बड़ा स्कोर, मार्लन सैमुअल्स का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, Cricket Hindi News - Hindustan

संजू सैमसन ने फाइनल में बना दिया सबसे बड़ा स्कोर, मार्लन सैमुअल्स का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में संजू सैमसन ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने मार्लन सैमुअल्स का फाइनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Sun, 8 March 2026 09:01 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
संजू सैमसन ने फाइनल में बना दिया सबसे बड़ा स्कोर, मार्लन सैमुअल्स का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप के फाइनल में अपने करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक खेली है। वह टी20 विश्व कप के फाइनल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। संजू सैमसन ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आखिरी मुकाबले में 46 गेंद में 89 रन बनाए। उन्होंने वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुअल्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2016 में खेले गए टी20 विश्व कप में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए हैं।

संजू फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर

संजू सैमसन टी20 विश्व कप के इतिहास में फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ धमाकेदार शुरुआत की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी हुई। संजू 46 गेंद में 8 छक्के और पांच चौके की मदद से 89 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने टी20 विश्व कप के फाइनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर रहे मार्लन सैमुअल्स को पीछे छोड़ दिया है।

मार्लन सैमुअल्सने नाबाद 85 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज मार्लन सैमुअल्स ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ये स्कोर बनाया था। तीसरे नंबर पर केन विलियमसन हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में 85 रन की दमदार पारी खेली। मार्लेन सैमुल्स ने 2012 में खेले गए विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में 78 रन बनाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सैमसन बने पहले ओवर के 'सिक्सर किंग', सिर्फ 21 गेंदों में हासिल किया ताज

भारत ने संजू सैमसन (89 रन), अभिषेक शर्मा (52 रन) और ईशान किशन (54 रन) के अर्धशतकों से रविवार को टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 255 रन बनाए। सैमसन ने अभिषेक के साथ पहले विकेट के लिए 98 रन की और दूसरे विकेट के लिए किशन के साथ 105 रन की भागीदारी निभाई। सैमसन ने 46 गेंद की पारी में पांच चौके और आठ छक्के जड़े। अभिषेक ने 18 गेंद में अर्धशतक जड़ा जो टी20 विश्व कप नॉकआउट मैच का और इस चरण का सबसे तेज अर्धशतक भी है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।