IND vs NZ Final Sanju Samson become the Sixer King of 1st over in T20 World Cup achieves the crown in just 21 balls संजू सैमसन बने पहले ओवर के 'सिक्सर किंग', T20 वर्ल्ड कप में सिर्फ 21 गेंदों में हासिल किया ताज, Cricket Hindi News - Hindustan

संजू सैमसन बने पहले ओवर के 'सिक्सर किंग', T20 वर्ल्ड कप में सिर्फ 21 गेंदों में हासिल किया ताज

संजू सैमसन ने भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल में शानदार बल्लेबाजी की। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में एक जबर्दस्त रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Sun, 8 March 2026 08:03 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
संजू सैमसन बने पहले ओवर के 'सिक्सर किंग', T20 वर्ल्ड कप में सिर्फ 21 गेंदों में हासिल किया ताज

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन का रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भी बल्ला चला। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 गेंदों में 89 रन बनाए। उन्होंने अभिषेक शर्मा (21 गेंदों में 52) के साथ पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की। सैमसन ने अपनी पारी में पांच चौके और आठ छक्के ठोके। उन्होंने मेट हैनरी द्वारा डाले गए पहले ओवर में एक छक्का जमाया। उन्होंने एक जबर्दस्त रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

पहले ओवर के 'सिक्सर किंग' बने सैमसन

सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं। वह इंग्लैंड के फिल सॉल्ट, अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज, पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक को पछाड़कर 'सिक्सर किंग' बने हैं। सैमसन ने टूर्नामेंट में पहले ओवर में 21 गेंद खेलकर चार छक्के लगाए हैं। सॉल्ट ने 40, गुरबाज ने 65, रिजवान ने 77 और डिकॉक ने 111 गेंदों का सामना करने के बाद तीन-तीन छक्के लगाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: फाइनल में भारत का स्कोर 150 के पार, देश के लालों ने कर दिया कमाल

इस लिस्ट में कोहली से आगे संजू सैमसन

सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर हैं। वह 157.14 के स्ट्राइक रेट से 33 रन जोड़ चुके हैं। सैमसन स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से आगे हैं, जिन्होंने 104.35 के स्ट्राइक रेट से 24 रन जुटाए। लिस्ट में टॉप पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में पहले ओवर में 109.09 के स्ट्राइक रेट से 96 रन बटोरे। उनके बाद पूर्व ओपनर और मौजूदा हेड गौतम गंभीर हैं। गंभीर ने 95.65 के स्ट्राइक रेट से 66 रन जोड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजू-अभिषेक ने कीवियों की धज्जाईं उड़ाई, फाइनल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

सैमसन का लगातार तीसरा 50 प्लस स्कोर

सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में एक धांसू क्लब में एंट्री मारी है। वह टूर्नामेंट में लगातार तीन 50 प्लस स्कोर बनाने वाले कुल सातवें क्रिकेटर बन गए हैं। सैमसन ने सेमीफाइनल में 87 जबकि वेस्टइंडीज सुपर-8 मैच में नाबाद 97 रनों की पारी खेली थी। उनसे पहले यह कमाल श्रीलंका के विराट कोहली, केएल राहुल, श्रीलंका के महेला जयवर्धने, कुसल मेंडिसल, पाकिस्तान के बाबर आजम और साहिबजादा फरहान ने किया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।