IND vs AFG Rahmat Shah scripts history with the first Test fifty by an Afghanistan batter against India रहमत शाह ने अफगानिस्तान के लिए रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी बने, Cricket Hindi News - Hindustan

रहमत शाह ने अफगानिस्तान के लिए रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी बने

रहमत शाह ने भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में अर्धशतक जड़ कमाल कर दिया है। वह भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में फिफ्टी लगाने वाले पहले अफगानी बन गए हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच यह मात्र दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। पहला टेस्ट 2018 में खेला गया था।

Mon, 8 June 2026 11:36 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
रहमत शाह ने अफगानिस्तान के लिए रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी बने

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर में जारी है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमत शाह ने अर्धशतक जड़ इतिहास रच दिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान के लिए पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिसने भारत के खिलाफ फिफ्टी लगाई हो। बता दें, यह भारत और अफगानिस्तान के बीच मात्र दूसरा टेस्ट है। 2018 में अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था और यहां से ही अफगानिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट में अपना सफर शुरू किया था। अफगानिस्तान अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 12 मैच खेल चुकी है, जिसमें उन्हें सिर्फ तीन ही जीत नसीब हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑस्ट्रेलिया ने किया ODI टीम का ऐलान, वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी अभी भी टीम से बाहर

मुल्लांपुर टेस्ट में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 564 रनों पर अपनी पारी घोषित कर दी थी। अफगानिस्तान की टीम गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी लड़खाड़ रही है। एक छोर को जरूर रहमत शाह संभाले हुए हैं, मगर दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिल रहा है। खबर लिखे जाने तक अफगानिस्तान का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 142 रन है। रहमत शाह 132 गेंदों पर 60 रन बनाकर खेल रहे हैं। वह अभी तक 9 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का लगा चुके हैं।

रहमत शाह ने पूरे किए 1000 टेस्ट रन

अपनी इस पारी के दम पर रहमत शाह ने टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। वह अफगानिस्तान के लिए 1000 टेस्ट रन का आंकड़ा छूने वाले भी पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अभी तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘अगर सचिन क्रिकेट के भगवान हैं, तो वैभव सूर्यवंशी भगवान का बेटा हो सकता है’

क्या अफगानिस्तान बचा पाएगी फॉलोऑन?

अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में फॉलोऑन बचाने के लिए कम से कम 365 रन बोर्ड पर लगाने होंगे। जिस तरह उनकी बल्लेबाजी चल रही है, उसे देखते हुए अफगानिस्तान के लिए यह काम काफी मुश्किल नजर आ रहा है। अफगानिस्तान को फॉलोऑन बचाने के लिए अभी भी 227 रन और बनाने होंगे। अफगानिस्तान के लिए रहमत शाह कब तक क्रीज पर टिके रहेंगे ये देखने वाली बात होगी।

वहीं टीम इंडिया की नजरें अफगानिस्तान के चार विकेट जल्द से जल्द गिराकर उन्हें फॉलोऑन देने पर होगी। भारत चाहेगा कि तीसरे ही दिन इस मैच को खत्म कर दिया जाए, ताकि वनडे सीरीज से पहले उन्हें आराम करने का अतिरिक्त समय मिल सकते। आईपीएल के तुरंत बाद भारत के इंटरनेशनल मैच शुरू हो गए हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून से है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।