Afghanistan To Host Team India in a unique way this will happen for the first time in Their cricket history टीम इंडिया की अनोखी मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, क्रिकेट इतिहास में पहली बार होगा ऐसा, Cricket Hindi News - Hindustan

टीम इंडिया की अनोखी मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, क्रिकेट इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

Afghanistan to host India: अफगानिस्तान सितंबर में भारत की मेजबानी करेगा। दोनो टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आयोजन होगा। यह सीरीज दिल्ली में खेली जाएगी।

Tue, 2 June 2026 03:54 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
टीम इंडिया की अनोखी मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, क्रिकेट इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

क्रिकेट में द्विपक्षीय सीरीज दो टीमों के बीच खेली जाती है। इसमें एक मेजबान तो दूसरी मेहमान टीम होती है। मेहमान टीम को सीरीज खेलने के लिए मेजबान देश के दौरे पर जाना होता है। लेकिन अफगानिस्तान अनोखी मेजबानी करने जा रहा है। टीम इंडिया अपने ही घर पर मेहमान होगी और अफगानिस्तान मेजबान। दोनों टीमों के बीच सितंबर 2026 में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेले जाने की संभावना है। सीरीज के सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। अफगानिस्तान अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारत की मेजबानी करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, सीरीज के बारे में जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। अफगानिस्तान में सुरक्षा कारणों से इंटरनेशनल मैच का आयोजन नहीं होता। ऐसे में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) अपने घरेलू मैच विदेशी मैदानों पर खेलता है।

ACB और DDCA में भी हो गई बातचीत

टाइम्स ऑफ इंडिया ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र के हवाले से बताया, ''बीसीसीआई और एसीबी के बीच अच्छे रिश्ते हैं। बीसीसीआई, आयरलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे जैसे बोर्ड की मदद कर रहा है। भारतीय टीम वहां सीरीज खेलने जाती है ताकि उन बोर्ड की आमदनी में इजाफा हो। बीसीसीआई और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच सहमति बन चुकी है। कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं, उसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।'' रिपोर्ट के अनुसार, एसीबी और दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के बीच भी बातचीत हो गई है। डीडीसीए स्टेडियम उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। डीडीसीए सीरीज को मद्देनजर रखते हुए अपनी दिल्ली प्रीमियर लीग को उसी हिसाब से शेड्यूल कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SKY की कप्तानी खतरे में, BCCI के इस फैसले से मिला हिंट; नए कप्तान की तलाश शुरू
ये भी पढ़ें:BCCI ने टिम डेविड को अगले IPL सीजन के लिए किया बैन, नहीं खेल सकेंगे पहला मुकाबला

इस तारीख पर खेले जा सकते हैं मुकाबले

अफगानिस्तान और भारतीय टीम के बीच दिल्ली में 13, 16 और 19 सितंबर को मैच खेले जा सकते हैं। यह सीरीज एशियन गेम्स 2026 की तैयारी के हिसाब से अहम रहेगी। जापान में एशियन गेम्स 19 सितंबर से शुरू होंगे। क्रिकेट मैच 23 सितंबर से आयोजित होंगे। बता दें कि अफगानिस्तान पिछले दशक से भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपने घरेलू मैच खेल रहा है। इससे पहले, अफगानिस्तान ने साल 2017 में ग्रेटर नोएडा में आयरलैंड सीरीज की मेजबान की थी और फिर 2018 में देहरादून में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज होस्ट की। इसके बाद, अफगानिस्तान ने यूएई में मैच खेले। वहीं, अफगानिस्तान का सितंबर 2024 में ग्रेटर नोएडा में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच शेड्यूल था लेकिन बारिश ने पानी फिर दिया। खराब आउटफील्ड की वजह से टेस्ट बिना एक भी बॉल फेंके रद्द कर दिया गया। अफगानिस्तान ने अपनी अगली घरेलू सीरीज शारजाह में खेली

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।