If Pakistan withdraws from the T20 World Cup the ICC could impose these 3 strict sanctions पाकिस्तान की इस हरकत से नाखुश ICC, अगर टी20 वर्ल्ड कप से हटा तो लग सकते हैं ये 3 कड़े प्रतिबंध, Cricket Hindi News - Hindustan

पाकिस्तान की इस हरकत से नाखुश ICC, अगर टी20 वर्ल्ड कप से हटा तो लग सकते हैं ये 3 कड़े प्रतिबंध

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब उनके हिमायती पाकिस्तान पर भी हर किसी की नजरें हैं। अगर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से हटता है तो आईसीसी उनपर कड़े प्रतिबंध लगा सकता है।

Sun, 25 Jan 2026 11:28 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पाकिस्तान की इस हरकत से नाखुश ICC, अगर टी20 वर्ल्ड कप से हटा तो लग सकते हैं ये 3 कड़े प्रतिबंध

भारत में टी20 वर्ल्ड कप के मैच ना खेलने की जिद्द बांग्लादेश पर भारी पड़ी। लाख समझाने के बावजूद जब बांग्लादेश नहीं माना तो आईसीसी ने उन्हें सीधा टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया है। उनकी जगह स्कॉटलैंड की टी20 वर्ल्ड कप में एंट्री हुई है। अब आईसीसी की तलवार पाकिस्तान पर लटकी है। दरअसल, पाकिस्तान बांग्लादेश के भारत में ना खेलने के फैसले को लेकर लगातार उन्हें सपोर्ट कर रहा था। पड़ोसी मुल्क से ऐसी खबरें भी आईं कि पाकिस्तान आईसीसी को धमकी दे रहा है कि अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर होता है तो वह भी अपना नाम वापस ले सकते हैं। अगर पाकिस्तान ऐसा करता है तो आईसीसी उन पर 3 कड़े प्रतिबंध लगा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रूट ने तोड़ा स्मिथ का रिकॉर्ड, POTM जीतने में विराट कोहली का कोई सानी नहीं

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ICC कथित तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी के बांग्लादेश के समर्थन में दिए गए हालिया बयानों से नाखुश है।

एक सूत्र ने बताया, "अगर पाकिस्तान भी T20 वर्ल्ड कप नहीं खेलने का फैसला करता है, तो ICC कई तरह के बैन लगाएगा, जिसमें किसी भी इंटरनेशनल टीम के साथ कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं होगी, PSL में विदेशी खिलाड़ियों को NOC नहीं मिलेगा, और एशिया कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।"

नकवी ने पहले ICC की "दोहरे मापदंड" के लिए आलोचना की थी, और कहा था कि बांग्लादेश के साथ गलत व्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी का फैसला सरकार के सबसे ऊंचे स्तर पर किया जाएगा, जो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विदेश से लौटने के बाद होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 WC से बाहर किए जाने के बाद BAN में बवाल, BCB डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा

नकवी ने पत्रकारों से कहा, "बांग्लादेश के साथ गलत व्यवहार किया गया है। एक देश जब चाहे कोई भी फैसला ले सकता है, जबकि दूसरे देश के लिए यह उल्टा है। बांग्लादेश एक बड़ा स्टेकहोल्डर है और यह अन्याय नहीं होना चाहिए।"

PCB ने ICC से आग्रह किया है कि वह बांग्लादेश के लिए भी पाकिस्तान जैसी हाइब्रिड मॉडल पर विचार करे, जिसके तहत पाकिस्तान अपने सभी T20 वर्ल्ड कप मैच कोलंबो में खेल सकता है। हालांकि आईसीसी अपने फैसले पर अड़ा रहा और अब बांग्लादेश टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है।

आईसीसी पाकिस्तान पर लगा सकता है 3 कड़े प्रतिबंध

  • किसी भी इंटरनेशनल टीम के साथ कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं
  • PSL में विदेशी खिलाड़ियों को NOC नहीं मिलेगा
  • पाकिस्तान का एशिया कप से पत्ता कटेगा

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।