KL Rahul injured before Melbourne Test seeks medical assistance will he miss the fourth Test मेलबर्न टेस्ट से पहले चोटिल हुए केएल राहुल, मंगानी पड़ी मेडिकल असिस्टेंस; क्या चौथा टेस्ट करेंगे मिस?, Cricket Hindi News - Hindustan

मेलबर्न टेस्ट से पहले चोटिल हुए केएल राहुल, मंगानी पड़ी मेडिकल असिस्टेंस; क्या चौथा टेस्ट करेंगे मिस?

  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले केएल राहुल को शनिवार को मेलबर्न में नेट्स पर बल्लेबाजी करते समय हाथ में गेंद लग गई और फिजियो ने उनका इलाज किया।

Sun, 22 Dec 2024 05:43 AMLokesh Khera नई दिल्ली
share
मेलबर्न टेस्ट से पहले चोटिल हुए केएल राहुल, मंगानी पड़ी मेडिकल असिस्टेंस; क्या चौथा टेस्ट करेंगे मिस?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को शनिवार को मेलबर्न में नेट्स पर बल्लेबाजी करते समय हाथ में गेंद लग गई और फिजियो ने उनका इलाज किया। मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जाएगा। यहीं पर अभ्यास करते हुए राहुल के दाहिने हाथ में चोट लगी और उन्हें कुछ असहजता महसूस हुई। चोट की गंभीरता पर कोई स्पष्टता नहीं है और टीम प्रबंधन ने भी इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है कि उन्होंने मेडिकल असिस्टेंस क्यों मांगी।

सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में राहुल को उपचार के दौरान दाहिना हाथ पकड़े देखा गया। राहुल मौजूदा दौरे पर फॉर्म में हैं, उन्होंने 6 पारियों में 47 की प्रभावशाली औसत से 235 रन बनाए हैं। दाएं हाथ के इस शानदार बल्लेबाज ने अब तक दो अर्धशतक लगाए हैं और चौथे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करने के लिए तैयार हैं।

वह ऑस्ट्रेलिया के दो शतक जड़ने वाले मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज ट्रेविस हेड के बाद इस श्रृंखला में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। बारिश के व्यवधानों के दौरान राहुल ने एडिलेड में तीसरे टेस्ट में 84 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली जिसने भारत को मैच ड्रॉ कराने में काफी मदद की।

पांच मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। WTC फाइनल के लिए दोनों टीमों के लिए आखिरी बचे दोनों मैच अहम है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।