ICC Declares No Credible Threat to Bangladesh Team in India Stands Firm on T20 World Cup Fixtures बांग्लादेश को भारत में कोई खतरा नहीं, वेन्यू को लेकर ICC ने कहा- भारत में ही खेलने होंगे मैच, Cricket Hindi News - Hindustan

बांग्लादेश को भारत में कोई खतरा नहीं, वेन्यू को लेकर ICC ने कहा- भारत में ही खेलने होंगे मैच

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि भारत में बांग्लादेश टीम, खिलाड़ियों, अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और प्रशंसकों के लिए कोई सुरक्षा खतरा नहीं है। आईसीसी ने कहा कि अब इतने कम समय में कार्यक्रम में बदलाव करना संभव नहीं है।

Wed, 21 Jan 2026 07:25 PMHimanshu Singh Bhasha
share
बांग्लादेश को भारत में कोई खतरा नहीं, वेन्यू को लेकर ICC ने कहा- भारत में ही खेलने होंगे मैच

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बुधवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के टी20 विश्व कप के अपने मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने के अनुरोध को खारिज कर दिया। आईसीसी ने स्पष्ट किया कि मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे क्योंकि भारत में टूर्नामेंट के किसी भी स्थल पर बांग्लादेश के खिलाड़ियों, अधिकारियों या प्रशंसकों की सुरक्षा को कोई विश्वसनीय खतरा नहीं है। यह निर्णय आईसीसी बोर्ड की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित की गई बैठक में लिया गया, जो बीसीबी द्वारा भारत में खेलने को लेकर चिंता जताने और आयोजन स्थलों में बदलाव की मांग के बाद स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी।

आईसीसी के अनुसार, बोर्ड ने स्वतंत्र मूल्यांकनों सहित कई सुरक्षा आकलन की समीक्षा की, जिनमें से सभी ने निष्कर्ष निकाला कि भारत में टूर्नामेंट के किसी भी स्थल पर बांग्लादेश के खिलाड़ियों, अधिकारियों, मीडियाकर्मियों या प्रशंसकों की सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं था।

आईसीसी ने कहा कि अब इतने कम समय में कार्यक्रम में बदलाव करना संभव नहीं है और सुरक्षा जोखिम की पुष्टि न होने पर मैचों में बदलाव करना भविष्य के वैश्विक आयोजनों के लिए एक अवांछनीय मिसाल कायम कर सकता है। आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘आईसीसी बोर्ड ने गौर किया कि मौजूदा परिस्थितियों में मैचों को स्थानांतरित करने से आईसीसी प्रतियोगिताओं की पवित्रता खतरे में पड़ सकती है और एक वैश्विक शासी निकाय के रूप में संगठन की निष्पक्षता कमजोर हो सकती है।’’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत नहीं आया तो वर्ल्ड कप से बाहर होगा बांग्लादेश, ICC ने दे दी फाइनल वॉर्निंग

क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने कहा कि उसके प्रबंधन ने पिछले कुछ सप्ताह में बीसीबी के साथ कई बैठकें और पत्राचार किए हैं, जिसमें टूर्नामेंट की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की गई है। इनमें आयोजन स्थल से जुड़ी विशिष्ट योजनाएं और संघीय और राज्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों को शामिल करते हुए स्तरीय सुरक्षा का आश्वासन शामिल था।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।