ICC Board Votes to Boot Bangladesh from T20 World Cup 2026 If They Skip India Matches Scotland to Replace बांग्लादेश को जिद पड़ी भारी, वर्ल्ड कप से होगा बाहर, ICC ने एक दिन की दी और मोहलत, Cricket Hindi News - Hindustan

बांग्लादेश को जिद पड़ी भारी, वर्ल्ड कप से होगा बाहर, ICC ने एक दिन की दी और मोहलत

बांग्लादेश द्वारा सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर भारत आने से इनकार करने पर आईसीसी सख्त फैसले लेने वाला है। आईसीसी ने बांग्लादेश को गुरुवार तक अंतिम फैसला लेने की डेडलाइन दी है। अगर वह भारत में नहीं खेलेगा तो उसे टूर्नामेंट से बाहर किया जाएगा।

Wed, 21 Jan 2026 06:33 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
बांग्लादेश को जिद पड़ी भारी, वर्ल्ड कप से होगा बाहर, ICC ने एक दिन की दी और मोहलत

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बांग्लादेश की भारत से उसके टी20 वर्ल्ड कप मैच शिफ्ट करने की मांग खारिज कर दी है। आईसीसी ने बुधवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बांग्लादेश सरकार को यह बताने के लिए कहा है कि अगर बंगलादेश टी20 वर्ल्ड कप में अपने मैच खेलने के लिए भारत जाने से इनकार करता रहता है, तो टूर्नामेंट में उसकी जगह किसी दूसरी टीम को ले लिया जाएगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भारत में खेलने के अपने रुख पर आईसीसी को जवाब देने के लिए एक और दिन दिया गया है।

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी बोर्ड की बुधवार को हुई बैठक में बांग्लादेश की भागीदारी पर चर्चा हुई, जिसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के ज्यादातर सदस्य बांग्लादेश को बाहर करने के पक्ष में थे। आईसीसी बोर्ड ने फैसला किया है कि बांग्लादेश की टीम को अगर भारत में खेलना है तो वह टूर्नामेंट में बने रह सकते हैं अन्यथा अन्य टीम को विश्व कप में उनकी जगह शामिल किया जाएगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को एक दिन की मोहलत दी गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अगर 20 टीमों के टूर्नामेंट के लिये भारत टीम नहीं भेजता है तो मौजूदा रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड को उतारा जा सकता है।

आईसीसी ने बीसीबी से बंगलादेश सरकार को यह बताने के लिए कहा है कि अगर बंगलादेश 2026 टी20 वर्ल्ड कप में अपने मैच खेलने के लिए भारत जाने से इनकार करता रहता है, तो टूर्नामेंट में उसकी जगह किसी दूसरी टीम को ले लिया जाएगा। इस फैसले के बाद वोटिंग हुई, जिसमें आईसीसी बोर्ड के ज्यादातर सदस्य रिप्लेसमेंट के पक्ष में थे। बीसीबी को भारत में खेलने के अपने रुख पर आईसीसी को जवाब देने के लिए एक और दिन दिया गया है।

बांग्लादेश ने बीसीसीआई के निर्देशों के बाद तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किये जाने के मद्देनजर सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत टीम भेजने से इनकार कर दिया है। वहीं बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के कारण दोनों देशों के राजनयिक संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने सारे मैच श्रीलंका में खेलना चाहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्यकुमार का होगा रोहित वाला हाल, क्लार्क ने गिल को बताया दावेदार

बीसीबी ने कई बार आईसीसी से गुजारिश की है कि उनके मैचों का आयोजन श्रीलंका में कराया जाए। पिछले सप्ताह हुई मीटिंग के दौरान तो बांग्लादेशी बोर्ड ने एक अजीबोगरीब प्रस्ताव तक दे डाला। उन्होंने मांग की कि बंगलादेश को ग्रुप-सी से निकालकर ग्रुप-बी में भेज दिया जाए और आयरलैंड की जगह उन्हें दे दी जाए, क्योंकि आयरलैंड को अपने ग्रुप स्टेज के सभी मुक़ाबले श्रीलंका में ही खेलने हैं। हालांकि, आईसीसी ने इस मांग को सिरे से ख़ारिज कर दिया और इससे पहले आए इसी तरह के अन्य सुझावों को भी कोई तवज्जो नहीं दी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद अब भी अपने पुराने ग्रुप्स और पहले से तय शेड्यूल में किसी भी तरह के बदलाव न करने की ज़िद पर अड़ा है।

बांग्लादेश ग्रुप सी में वेस्टइंडीज, इटली, इंग्लैंड और नेपाल के साथ है और उसे लीग मैच कोलकाता तथा मुंबई में खेलने हैं। आयरलैंड ग्रुप बी में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, ओमान और जिम्बाब्वे के साथ है जिसे अपने मैच कोलंबो और पल्लेकेले में खेलने हैं।

भारत में नहीं खेलने से बंगलादेश को वित्तीय नुकसान भी होगा। बीसीबी को आईसीसी से मिलने वाली 5 लाख अमेरिकी डॉलर की तैयारी फीस नहीं मिलेगी। साथ ही खिलाड़ी भी इनामी राशि से वंचित रहेंगे, जो न्यूनतम तौर पर पूरी टीम में बंटने वाले 2 लाख अमेरिकी डॉलर हो सकते थे और मैच जीतने की सूरत में यह रकम और बढ़ सकती थी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।