Michael Clarke Backs Shubman Gill to Return and Snatch T20I Captaincy from Suryakumar yadav Post World Cup वर्ल्ड कप खत्म होते ही सूर्यकुमार का होगा रोहित वाला हाल, माइकल क्लार्क ने शुभमन गिल को बताया दावेदार, Cricket Hindi News - Hindustan

वर्ल्ड कप खत्म होते ही सूर्यकुमार का होगा रोहित वाला हाल, माइकल क्लार्क ने शुभमन गिल को बताया दावेदार

माइकल क्लार्क का मानना है कि सूर्यकुमार यादव आगामी टी20 विश्व कप के खत्म होने के बाद भारतीय टी20 टीम के कप्तान नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि गिल टीम में वापसी करेंगे और कप्तान भी बनेंगे।

Wed, 21 Jan 2026 05:16 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वर्ल्ड कप खत्म होते ही सूर्यकुमार का होगा रोहित वाला हाल, माइकल क्लार्क ने शुभमन गिल को बताया दावेदार

भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क को पूरी उम्मीद है कि आईसीसी टूर्नामेंट के समाप्त होने के बाद उन्हें (शुभमन गिल) टी20 टीम की भी कमान सौंप दी जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर की ये बात अगर सच होती है तो सूर्यकुमार यादव का हाल भी कुछ रोहित शर्मा जैसा होगा, जोकि भारत को चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन बनाने के बावजूद कप्तानी का पद गंवा बैठे थे। क्लार्क का मानना है कि शुभमन गिल को टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे और बतौर सलामी बल्लेबाज भारत के पास काफी अच्छे विकल्प मौजूद हैं।

माइकल क्लार्क ने शुभमन गिल के T20 विश्व कप 2026 से बाहर होने की वजह पर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि बीसीसीआई और मैनेजमेंट का आगामी लक्ष्य विश्व कप जीतना था।

माइकल क्लार्क ने बियांड23 क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा, ''वो (गिल) अभी भी (कंटेंशन में) हो सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि इससे ज्यादा फर्क पड़ता है। मुझे लगता है कि स्क्वॉड को एक निश्चित समय तक घोषित करना जरूरी था, और वो (गिल) उतनी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर रहे थे जितनी वे चाहते थे। भारत के पास ओपनिंग बैटिंग के बहुत सारे विकल्प हैं, इस समय वो टीम के कप्तान नहीं हैं, इसलिए मुझे लगता है कि उन्होंने काफी हद तक फैसला कर लिया था। वे चाहते थे कि ये कुछ वॉर्म-अप गेम्स पूरी तरह से विश्व कप पर फोकस करें। उनकी फॉर्म को लेकर सवाल थे। उन्होंने यह फैसला खास तौर पर विश्व कप से ठीक पहले लिया।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हार्दिक पांड्या के बिना भारतीय टीम अधूरी, दुनिया में उनके जैसा कोई नहीं: चोपड़ा

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है विश्व कप के बाद सरप्राइज मत होना अगर वो (गिल) न सिर्फ टीम में वापस आएं, बल्कि कप्तानी भी संभाल लें। वो एक अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं। अभी सिर्फ अपना बेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रहे। आगे चलकर शुभमन गिल को लेकर ज्यादा चिंता की बात नहीं है।”

पिछले साल अक्टूबर में BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था, जिसमें शुभमन गिल को नया वनडे कप्तान बनाया गया था। रोहित को कप्तानी से हटा दिया गया था। हालांकि वे खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल रहे। वहीं टी20 इंटरनेशनल से रोहित ने 2024 में विश्व कप जीतने के बाद संन्यास ले लिया था, जिसके बाद सूर्यकुमार टीम के कप्तान बने थे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।