I Tried My Best captain Suryakumar Yadav on the Struggle of Making head coach Gautam Gambhir Laugh गौतम गंभीर को हंसाने में खिलाड़ियों के छूट गए थे पसीने, सूर्यकुमार यादव ने बताया कब पिघला कोच का दिल, Cricket Hindi News - Hindustan

गौतम गंभीर को हंसाने में खिलाड़ियों के छूट गए थे पसीने, सूर्यकुमार यादव ने बताया कब पिघला कोच का दिल

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि विश्व कप के दौरान कोच गौतम गंभीर को हंसाने के लिए खिलाड़ियों ने कई प्रयास किए लेकिन कोच फाइनल जीतने के बाद ही खुलकर हंसते हुए दिखे।

Mon, 16 March 2026 04:18 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
गौतम गंभीर को हंसाने में खिलाड़ियों के छूट गए थे पसीने, सूर्यकुमार यादव ने बताया कब पिघला कोच का दिल

सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब जीता। भारत तीन बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश बन गया है। चैंपियन बनने के बाद सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। भारतीय कप्तान ने बताया कि खिलाड़ियों ने मुख्य कोच को हंसाने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए लेकिन उन्हें फाइनल में जाकर ही सफलता मिली, जब कोच ट्रॉफी जीतने के बाद हंसते हुए दिखे। अहमदाबाद में भारत की खिताबी जीत के बाद बोलते हुए कप्तान ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान गौतम गंभीर की गंभीरता में कभी कमी नहीं आई, जिससे पहले मैच से लेकर आखिरी मैच तक पूरी टीम का ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित रहा।

सूर्यकुमार यादव ने कहा, ''हमने विश्व कप के दौरान कई बार उनको हंसाने की कोशिश की, लेकिन शुरुआत से लेकर फाइनल तक हमारे मैच इतने तनावपूर्ण और गंभीर थे कि मौका ही नहीं मिला। लांकि, फाइनल जीतने के बाद जब हमने उसके चेहरे पर वो मुस्कान देखी, तो हर कोई बहुत खुश हो गया।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अजेय है सचिन तेंदुलकर का शतकों के महाशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड, कितने दूर हैं विराट?

कोच गौतम गंभीर से संबंधों के बारे में उन्होंने कहा कि टीम चुनने के लिये जब वे पहली बार साथ बैठे तो उनकी सोच समान थी । उन्होंने कहा ,'' जो 15 नाम हमने सुझाये थे, उनमे से 14 समान थे । इसका मतलब है कि हम एक सा सोचते हैं । जब लक्ष्य साफ तो तो कोई मतभेद नहीं होते, चर्चा होती है ।'' पेशेवर सफलता ने भी उनके निजी संबंधों को बदला नहीं है । उन्होंने कहा ,'' मैं अभी भी उन्हें गौती भाई बुलाता हूं । यह बड़े भाई और छोटे भाई वाला संबंध है ।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसे देना भारतीयों की मौत में योगदान देने जैसा: गावस्कर

भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम की टाइटल जीत, खिलाड़ियों के अग्रेसिव अप्रोच और टीम के कैंपेन के टर्निंग पॉइंट पर अपने विचार शेयर किए। गंभीर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, "यह कहना बहुत मुश्किल है, लेकिन मेरा अब भी मानना है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू की 97 रन की पारी इस कैंपेन का टर्निंग पॉइंट थी क्योंकि फिर से, यह एक वर्चुअल क्वार्टर-फाइनल था और कोई ऐसा खिलाड़ी वापसी कर रहा था जिसने जिम्बाब्वे गेम से पहले चार या पांच मैच नहीं खेले थे।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई ने IPL 2026 के लिए शुरू किया अभ्यास, कुछ दिन में जुड़ेंगे हार्दिक-बुमराह

उन्होंने आगे कहा, ‘’वर्ल्ड कप गेम में, चाहे ग्राउंड कोई भी हो, वर्चुअल क्वार्टर-फाइनल में 195 रन का पीछा करना कभी आसान नहीं होता। जिस आसानी और शांति से उन्होंने बैटिंग की, मुझे लगता है कि इससे हमें ग्रुप में बहुत कॉन्फिडेंस मिला कि अब, शायद, हम सही रास्ते पर हैं। उससे पहले, बहुत बातें होती थीं कि हम बाइलेटरल मैचों में बहुत एग्रेसिव खेलते हैं लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट में नहीं। वेस्टइंडीज गेम के बाद, जब संजू ने अच्छा खेला और ईशान किशन ने नंबर तीन पर बैटिंग की, तो मुझे लगा कि बहुत सी चीजें असल में शेप लेने लगी हैं।"

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।