पाकिस्तान के लिए सिर्फ जीत ही काफी नहीं, श्रीलंका को इस अंतर से हराया तब मिलेगी सेमीफाइनल में एंट्री
इंग्लैंड की इस जीत से पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा तो हैं, लेकिन वह बस आईसीयू में अटकी हुई नजर आ रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शनिवार 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में पाकिस्तान को ना सिर्फ जीत हासिल करनी होगी बल्कि बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी।

आईसीसी मेंन्स टी-20 विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम मोड़ पर पहुंच रहा है। शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए सुपर-8 के अहम मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से पटखनी दे दी और सेमीफाइनल की रेस को और रोमांचक बना दिया।
इंग्लैंड की इस जीत से पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा तो हैं, लेकिन वह बस आईसीयू में अटकी हुई नजर आ रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शनिवार 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में पाकिस्तान को ना सिर्फ जीत हासिल करनी होगी बल्कि बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी।
पाकिस्तान की टीम को अगर टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश करना है तो उसे श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में 65 रनों से या 13 ओवर में ही मैच जीतना होगा। कल होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम अगर पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा और शानदार गेंदबाजी के माध्यम से 65 रनों से बड़ी जीत हासिल करनी होगी। वहीं, अगर पाकिस्तान पहले गेंदबाजी करती है तो उससे यह सुनिश्चित करना होगा कि सामने वाली टीम कम स्कोर पर आउट हो जाए, जिससे वह टारगेट को 42 गेंद शेष रहते हासिल कर ले।
अगर पाकिस्तान ऐसा कर लेता है तो वह टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा। और अगर पाकिस्तान की टीम इन अंतरों से नहीं बल्कि मामूली अंतर से जीत हासिल करती है तो उसे श्रीलंका से सीधे घर का टिकट कटाना होगा, क्योंकि ऐसी परिस्थिति में न्यूजीलैंड तीन अंकों और बेहतर रन रेट के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी और भारत के लिए टिकट कटाएगी।
पाकिस्तान के लिए मेजबान श्रीलंका को हराना इतना आसान होगा नहीं, क्योंकि इस विश्व कप की को-होस्ट अपने घर पर साख बचाने के उद्देश्य से मैदान पर होगी। श्रीलंका को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा है ऐसे में वह भी चाहेंगे कि पॉजिटिव नोट के साथ इस टूर्नामेंट को खत्म करें। ऐसे में पाकिस्तान खिलाड़ियों के लिए उनके मुंह से बड़ी जीत छीनना नाकों चने चबाने जैसा होगा। हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि हमेशा दवाब में बिखर जाने वाली पाकिस्तानी टीम क्या शनिवार के मुकाबले में कुछ खास प्रदर्शन कर पाती है।





साइन इन