1/6आईपीएल 2026 के 53वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। वे आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। देखिए टॉप-5 में कौन-कौन है।

आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का कारनामा राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने साल 2023 में किया था। उन्होंने तब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली थी।

आईपीएल 2026 में रविवार को खेले गए मुकाबले में उर्विल पटेल ने यशस्वी जायसवाल की बराबरी कर ली है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ यह कारनामा किया।

आईपीएल में सबसे कम गेंदों में अर्धशतक जड़ने के मामले में लोकेश राहुल का भी नाम है। उन्होंने साल 2018 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मोहाली के मैदान में 14 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी।

आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में पैट कमिंस का नाम भी है। उन्होंने साल 2022 में पुणे के मैदान में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था। तब वे केकेआर की टीम का हिस्सा थे।

टॉप-5 में आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड का नाम भी है। उन्होंने साल 2025 के आईपीएल सीजन में बेंगलुरु के चेन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था।
