How can KKR qualify for the IPL 2026 playoffs After Losing 5 Matches Here You Know Kolkata Knight Riders Scenario KKR अभी नहीं हुई है IPL 2026 से बाहर, इस तरह कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई! समझें समीकरण, Cricket Hindi News - Hindustan

KKR अभी नहीं हुई है IPL 2026 से बाहर, इस तरह कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई! समझें समीकरण

कोलकाता नाइट राइडर्स पर IPL 2026 से बाहर होने के काले बादल मंडरा रहे हैं। अभी तक खेले 6 में से 5 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था।

Sat, 18 April 2026 07:24 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
KKR अभी नहीं हुई है IPL 2026 से बाहर, इस तरह कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई! समझें समीकरण

अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 की पांचवीं हार का सामना शुक्रवार, 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के हाथों करना पड़ा। केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए कैमरन ग्रीन के अर्धशतक की मदद से 180 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा करने उतरी जीटी की टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 86 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को 5 विकेट शेष रहते जीत दिलाई। केकेआर की यह आईपीएल 2026 में 6 मैचों में पांचवीं हार है, उनका एक मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से धूला था। अब सवाल यह है कि क्या कोलकाता नाइट राइडर्स अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है? तो इसका जवाब है हां, आईए जानते हैं कैसे?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:GT की जीत के बावजूद गिल निराश क्यों? अपने दाढ़ी वाले नए लुक को लेकर क्या बोले

कैसे केकेआर कर सकती है IPL 2026 प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई

कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल इतिहास की पांचवीं ऐसी टीम बन गई है जिसने सीजन के पहले 6 मैचों में एक भी जीत ना दर्ज की हो। इससे पहले डेक्कन चार्जर्स (2012), दिल्ली डेयरडेविल्स (2013), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2019) और मुंबई इंडियंस (2022) के साथ ऐसा हो चुका है। गौर करने वाली बात यह है कि जिस-जिस सीजन में इन टीमों के साथ ऐसा हुआ, तब-तब यह टीमें आईपीएल पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहीं हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स का भी फिलहाल ऐसा ही कुछ हाल है। केकेआर आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में 6 में से 5 मैच हारकर सबसे नीचे 10वें पायदान पर लगी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंधाना ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, भारत के लिए किया बड़ा कारनामा!

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास हालांकि अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का मौका है। केकेआर को आईपीएल 2026 में 8 और मैच खेलने हैं। अगर टीम इन सभी मुकाबलों को जीतने में कामयाब रहती है तो उनका बेड़ा पार लग सकता है।

दरअसल, अगले 8 मैचों में लगातार जीत दर्ज करने के बाद अंत में उनके खाते में कुल 17 अंक हो जाएंगे। आईपीएल का इतिहास बताता है कि प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए इतने अंक काफी होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात की IPL पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में एंट्री, ये टीम बाहर; KKR पर मंडराया खतरा

मगर, अगर केकेआर को इस दौरान एक भी हार का सामना करना पड़ता है तो उनकी गाड़ी 15 अंकों पर ही अटक जाएगी। ऐसे में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें, पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम 15 अंक होने के बावजूद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।

कोलकाता नाइट राइडर्स के अगले 8 मैचों का शेड्यूल

KKR का IPL 2026 का सातवां मैच रविवार, 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मैच ईडन गार्डन्स में 3:30 PM IST से खेला जाएगा।

KKR का IPL 2026 का आठवां मैच 26 अप्रैल को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है। इसके बाद वे 3 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेंगे।

8 मई को, KKR का मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से होगा। उनके आखिरी चार लीग मैच 13 मई को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ, 16 मई को कोलकाता में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ, 20 मई को (कोलकाता में) मुंबई इंडियंस के खिलाफ और 24 मई को ईडन गार्डन्स में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।