He Batted with Virat and Made a Partnership Ashwin Questions Axar Patel Omission After South africa Debacle कोहली के साथ अक्षर ने मैच विनिंग...अश्विन ने याद दिलाई पटेल की फाइनल वाली पारी, बाहर करने पर भड़के, Cricket Hindi News - Hindustan

कोहली के साथ अक्षर ने मैच विनिंग...अश्विन ने याद दिलाई पटेल की फाइनल वाली पारी, बाहर करने पर भड़के

उप-कप्तान अक्षर पटेल को बाहर रखने के फैसले पर अश्विन ने नाराजगी जताई और कहा कि अक्षर की मौजूदगी से भारत लक्ष्य का पीछा आसानी से कर सकता था। अक्षर की जगह उतरे वॉशिंगटन सुंदर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।

Mon, 23 Feb 2026 05:02 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
कोहली के साथ अक्षर ने मैच विनिंग...अश्विन ने याद दिलाई पटेल की फाइनल वाली पारी, बाहर करने पर भड़के

भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराकर टूर्नामेंट में लगातार पांचवां मुकाबला जीता। भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया तो वहीं गेंदबाजों ने भी खूब रन लुटाए। मैच में भारतीय टीम बिना बदलाव के उतरी थी और उपकप्तान अक्षर पटेल को लगातार मैचों में ड्रॉप कर दिया था। मैच खत्म होने के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर रवि अश्विन ने भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन और अक्षर पटेल को बाहर करने के फैसले की आलोचना की है।

अश्विन ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्षर पटेल द्वारा खेली गई मैच विनिंग पार्टनरशिप का जिक्र किया। जिसमें उनके साथ विराट कोहली भी मौजूद थे। रविवार को अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में भारत ने अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया। अक्षर टीम के उपकप्तान भी हैं, इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर रखा गया। हालांकि सुंदर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने दो ओवर में 17 रन दिए। उन्होंने बल्ले से और खराब प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 11 रन बनाए, जबकि उनको बैटिंग पोजिशन में ऊपर भेजा गया था। यह भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार थी, इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2019 में भारत को 80 रनों से हराया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वरुण चक्रवर्ती ने किया कमाल, लगातार 18 पारियों में विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर भारत की हार का विश्लेषण करते हुए कहा, ''पिछले टी20 विश्व कप में अक्षर तब आए थे जब भारत ऐसी ही स्थिति में था जैसी यहां थी। उन्होंने विराट के साथ पार्टनरशिप बनाई। हां, विराट के अनुभव ने बहुत मायने रखा, लेकिन अक्षर उनसे कम नहीं थे। अगर विकेट हाथ में होते और दस ओवर के बाद कुछ स्थिरता मिलती, तो भारत लक्ष्य का पीछा कर लेता।''

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।