Harmanpreet Kaur is on the verge of creating history something not even men cricketers have achieved पुरुष या महिला किसी क्रिकेटर ने नहीं खेले हैं 200 T20I मैच, हरमनप्रीत कौर T2O WC में रचेंगी इतिहास, Cricket Hindi News - Hindustan

पुरुष या महिला किसी क्रिकेटर ने नहीं खेले हैं 200 T20I मैच, हरमनप्रीत कौर T2O WC में रचेंगी इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। इतना ही नहीं, वह 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनने से सिर्फ 3 मैच दूर हैं। अब तक ये उपलब्धि किसी भी महिला या पुरुष क्रिकेटर ने नहीं हासिल की है।

Wed, 3 June 2026 02:13 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पुरुष या महिला किसी क्रिकेटर ने नहीं खेले हैं 200 T20I मैच, हरमनप्रीत कौर T2O WC में रचेंगी इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पछाड़कर ये उपलब्धि हासिल की है। इसके अलावा वह एक ऐसी उपलब्धि से महज 3 मैच दूर हैं, जिसे अब तक किसी महिला क्रिकेटर को तो छोड़िए, किसी पुरुष क्रिकेटर तक ने हासिल नहीं किए हैं। ये उपलब्धि होगी 200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने की। हरमनप्रीत अब तक 197 टी20 इंटरनेशल मैच खेल चुकी हैं।

हरमनप्रीत कौर ने सूजी बेट्स को पछाड़ा

हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टी20 इंटरनेशनल मैच में उतरने के साथ ही सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली महिला का गौरव हासिल कर लिया। यह उनका 368वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। अपने अब तक के 17 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में हरमनप्रीत कौर ने 7 टेस्ट मैच, 164 ओडीआई और 197 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 विश्व कप से पहले स्मृति मंधाना का खराब फॉर्म जारी, ENG के खिलाफ रहा बुरा हाल

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी का रिकॉर्ड इससे पहले न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम था। बेट्स ने 367 मैच खेले हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी हैं जिन्होंने 357 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। चौथे नंबर पर महान बल्लेबाज भारत की मिताली राज हैं, जिन्होंने 333 मैच खेले हैं और पांचवे नंबर पर न्यूजीलैंड की स्टार सोफी डिवाइन हैं।

हरमनप्रीत कौर और बेट्स में रहेगी दिलचस्प टक्कर

सबसे ज्यादा महिला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के रिकॉर्ड के लिए हरमनप्रीत कौर और सूजी बेट्स के बीच दिलचस्प रेस देखने को मिलेगी। इसी महीने से महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत हो रही है। उम्मीद है कि हरमनप्रीत इस रिकॉर्ड को बरकरार रख पाएंगी क्योंकि बेट्स विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाली हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बस एक विकेट की बात थी और... इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद छलका हरमन का दर्द

T20I में ऐतिहासिक उपलब्धि से सिर्फ 3 मैच दूर हरमनप्रीत कौर

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर टी20 इंटरनेशनल में एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि के काफी करीब है, जो आज तक किसी महिला या पुरुष क्रिकेटर ने भी हासिल नहीं की है। वह 200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनने से सिर्फ 3 मैच दूर हैं। वह अब तक 197 टी20 इंटरनेशनल खेल चुकी हैं। दूसरे नंबर पर सूजी बेट्स हैं लेकिन वह काफी पीछे हैं। बेट्स ने 183 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। पुरुषों में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने 159 T20I खेले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 WC से पहले भारतीय टीम को लगा झटका, 3 मैचों की T20 सीरीज में मिली करारी हार

इसी महीने इंग्लैंड में महिला टी20 विश्व कप 2026 होना है। ये टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान फाइनल समेत कुल 33 मैच होंगे। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली कुल 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत का पहला मुकाबला 14 जून को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।