Gujarat Titans won 5 Consecutive games also beat all top 4 teams to get IPL 2026 Table Topper tag हर एक धुरंधर को किया है धराशायी, तब जाकर मिला है गुजरात टाइटन्स को IPL 2026 का 'ताज', Cricket Hindi News - Hindustan

हर एक धुरंधर को किया है धराशायी, तब जाकर मिला है गुजरात टाइटन्स को IPL 2026 का 'ताज'

हर एक धुरंधर को IPL 2026 में गुजरात टाइटन्स ने धराशायी किया है, तब जाकर शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स को IPL 2026 का 'ताज' मिला है। जीटी अब आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में नंबर वन बन गई है।

Wed, 13 May 2026 07:54 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
हर एक धुरंधर को किया है धराशायी, तब जाकर मिला है गुजरात टाइटन्स को IPL 2026 का 'ताज'

IPL 2026 के पहले हाफ के बाद गुजरात टाइटन्स सबसे ज्यादा इम्प्रूव्ड टीम लगी है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटन्स प्लेऑफ्स के लिए लगभग क्वालीफाई कर चुकी है, क्योंकि सबसे पहले 16 पॉइंट्स जीटी ने हासिल किए हैं। आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में भी अब गुजरात टाइटन्स शीर्ष पर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुजरात टाइटन्स को आईपीएल 2026 का ताज ऐसे ही नहीं मिल गया है। जीटी ने इसके लिए हर एक धुरंधर को धूल चटाई है और लगातार कामयाबी हासिल करते हुए नई पहचान बनाई है।

एक समय लग रहा था कि गुजरात की टीम शायद प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी, लेकिन अब सबसे पहले 16 अंक हासिल करके जीटी ने तहलका मचा दिया और अपने आलोचकों की जुबां को अपने खेल से बंद कर दिया है। पहले सात मैचों में सिर्फ 3 ही मुकाबले IPL 2026 में गुजरात टाइटन्स ने जीते थे। इनमें से भी एक मैच में उन्हें एक रन से जीत मिली थी, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज डेविड मिलर की गलती थी, जिन्होंने सिंगल नहीं दौड़ा था। हालांकि, इसके बाद जीटी ने जो किया है, वह किसी करिश्मे से कम नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कप्तान गिल ने बताया क्या था GT की जीत का 'ब्लूप्रिंट'? बोले- हम पिच देखकर...

गुजरात टाइटन्स हाफ फेज तक 7वें स्थान पर थी। इसके बाद लगातार पांच मैचों में गुजरात ने जीत दर्ज की और अब 12 मैचों के बाद टीम पॉइंट्स टेबल के शीर्ष पर है। इस दौरान गुजरात ने उन टॉप 5 टीमों को हराया है, जो हाफ फेज तक जीटी से आगे थीं और टॉप 4 में जो टीमें थीं। उनको भी धूल जीटी ने चटाई है। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का नाम शामिल है। यही टीमें हैं, जो काफी समय से पॉइंट्स टेबल में टॉप 5 में थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बटलर ने विकेट के पीछे खोला 'पंजा', IPL के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ है ऐसा

कुछ समय पहले तक जीटी प्लेऑफ्स की दावेदार नहीं थी, लेकिन अब फाइनल में भी जाने की दावेदार नजर आ रही है, क्योंकि टीम सबसे पहले 16 अंकों तक पहुंच गई है, जिससे उनकी क्वालिफिकेश पक्की लग रही है। अगर जीटी बाकी बचे दो मैचों में से एक मैच जीत जाती है तो टॉप 2 में भी अपने सीजन को फिनिश कर सकती है, जहां से फाइनल में पहुंचने के दो मौके गुजरात को मिलेंगे। अगर टीम टॉप 4 में भी रही तो कम से कम एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 जीतकर वह फाइनल में जा सकती है। आईपीएल 2026 की फुल पॉइंट्स टेबल देखने के लिए क्लिक करें।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।