
भारतीय क्रिकेट की मशहूर शख्सियत और 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव का उज्जैन में एक बेहद खास अंदाज देखने को मिला। कपिल देव बिना किसी सुरक्षा प्रोटोकॉल के एक गली में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए।

रोहित शर्मा ने कहा कि पूर्व कोच राहूल द्रविड़ के कार्यकाल में शुरू की गई प्रक्रियाओं का पालन करने की वजह से भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में मदद मिली। गौतम गंभीर जब हेड कोच थे तब भारत ने टूर्नामेंट जीता था।

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (कैब) के अध्यक्ष पद के लिए सौरव गांगुली अकेले उम्मीदवार हैं। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बीसीसीआई अध्यक्ष की रेस में शामिल हो सकते हैं।

T20 Asia Cup 2025 को लेकर आकाश चोपड़ा ने एक बड़ा दावा किया है और कहा है कि लिटन दास एंड कंपनी यानी बांग्लादेश की कहानी लीग फेज में ही समाप्त हो जाएगी। ग्रुप बी में श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ ये टीम है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान क्रिकेटर ब्रेट ली ने रविंद्र जडेजा को बड़ी सलाह दी है कि उनको तलवारबाजी वाला सेलिब्रेशन करने से बचना चाहिए। ब्रेट ली का कहना है कि इससे उनको गंभीर चोट लग सकती है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने बताया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को अभी वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट क्यों नहीं लेना चाहिए? रैना ने कहा है कि रोहित और विराट को युवाओं को गाइड करना चाहिए।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने एक बड़ा बयान जसप्रीत बुमराह को लेकर दिया है। उन्होंने कहा है कि जसप्रीत बुमराह को सभी पांच मैच इंग्लैंड में खेलने चाहिए थे, आईपीएल के विकेट्स कौन याद रखता है?

टेस्ट मैच विकेट लेने की क्षमता वाले गेंदबाजों से जीते जाते हैं, न कि बल्लेबाजी की गहराई से। ये बात आर अश्विन ने पांचवें टेस्ट मैच से पहले कही है। इस दौरे पर भारत ने हर बार बैटिंग में गहराई को तरजीह दी है।

मोहम्मद सिराज लॉर्ड्स टेस्ट मैच में मिली हार को भूले नहीं भुला पा रहे है। चौथे टेस्ट मैच से पहले उन्होंने कहा है कि इतने करीब आकर मैच हारना बहुत दर्द देता है। 22 रन से लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को हार मिली थी।

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज गॉर्डन ग्रीनिज ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जो इस समय उनको सबसे ज्यादा पसंद है। उन्होंने विराट कोहली का जिक्र किया, लेकिन ऋषभ पंत को वे अभी देखना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

टीम इंडिया तब ज्यादा मैच हारती है, जब जसप्रीत बुमराह खेलते हैं। ये बात इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने कही है। इस सीरीज में बुमराह दो मैच खेले हैं और उन दोनों मैचों में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी है।

टीम इंडिया को लॉर्ड्स टेस्ट मैच में 22 रनों से हार मिली। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 60-70 रनों के अंतर से मैच हारेगी, लेकिन बुमराह और सिराज ने जडेजा का साथ दिया और हार के अंतर को कम किया।

आकाश चोपड़ा ने कहा है कि करुण नायर को बस ये उम्मीद करनी चाहिए कि भारत किसी तरह यह मैच जीत जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो हार का सबसे बड़ा कारण करुण नायर कहे जाएंगे और उनकी आलोचना होगी।

अश्विन ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सलाह दी है कि वे अपना नैचुरल गेम खेलें, लेकिन परिस्थिति को देखकर। अश्विन ने ये भी कहा है कि पंत की तुलना एडम गिलक्रिस्ट से नहीं होनी चाहिए। वे दमदार बल्लेबाज हैं।

लोगों का नैरेटिव स्कोरबोर्ड से भी तेज गति से बदलता है। ये बात गौतम गंभीर की आलोचना करने वालों के लिए केकेआर के पूर्व बल्लेबाज मनविंदर बिस्ला ने कही है। गंभीर की जमकर आलोचना लीड्स टेस्ट के बाद हुई थी।

कुलदीप यादव को टॉप 3 में बल्लेबाजी करनी चाहिए, अगर उनको भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह बनानी है तो...ये कहना है पूर्व क्रिकेटर डोडा गणेश का। गौतम गंभीर ने फिर से बल्लेबाजी में गहराई रखने के लिए ऑलराउंडर को खिलाया है।

अगर सीरीज दांव पर है और जसप्रीत बुमराह फिट हैं तो उनको खेलना ही चाहिए। ये बात इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल ने कही है। बुमराह को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति है। इस बात के ज्यादा चांस हैं कि वे बाहर बैठेंगे।

भारत के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने इंग्लैंड दौरे के लिए मुख्य स्पिनर के रूप में रवींद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं। बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर ने हेडिंग्ले, लीड्स में सीरीज के पहले मैच में खराब प्रदर्शन किया था।

ऋषभ पंत ने जब इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक जड़ा तो उन्होंने शतक का सेलिब्रेशन अनूठे अंदाज में किया। उनका इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा है कि इसकी जरूत नहीं थी।

रोहित शर्मा ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में बताया कि कैसे टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में वनडे वर्ल्ड फाइनल की हार का जख्म हरा था। सबके मन में 19 नवंबर 2023 का दर्द ताजा था। रोहित ने बताया कि उस समय उनके मन में क्या चल रहा था, ड्रेसिंग रूम का माहौल क्या था।