Former IPL chairman Lalit Modi Blames Politicised PCB No Hope for IND vs PAK Bilaterals Anytime Soon पाकिस्तान की वजह से कभी नहीं हो पाएगा IND vs PAK सीरीज, ललित मोदी ने खोल दी पोल, Cricket Hindi News - Hindustan

पाकिस्तान की वजह से कभी नहीं हो पाएगा IND vs PAK सीरीज, ललित मोदी ने खोल दी पोल

ललित मोदी ने स्पष्ट किया कि निकट भविष्य में भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी द्विपक्षीय सीरीज की कोई संभावना नहीं है। मोदी ने कहा कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड स्वतंत्र रूप से काम करता तो दोनों देशों के बीच कुछ प्रगति हो सकती थी।

Thu, 16 April 2026 06:39 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
पाकिस्तान की वजह से कभी नहीं हो पाएगा IND vs PAK सीरीज, ललित मोदी ने खोल दी पोल

इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा राजनीतिक तनाव को देखते हुए निकट भविष्य में द्विपक्षीय सीरीज की कोई संभावना नहीं है। आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों देशों के मुकाबले होने की संभावना को भी सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने इसके पीछे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बढ़ते 'राजनीतिकरण' को मुख्य कारण बताया। मोदी ने दावा किया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब क्रिकेट के मैदान से बाहर की ताकतों द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है, जिससे निष्पक्ष खेल और संबंधों में सुधार होना मुश्किल है।

ललित मोदी का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस राजनीतिकरण के कारण पाकिस्तानी खिलाड़ी भविष्य में कभी भी आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे और स्थिति केवल और बदतर होती जाएगी। माइकल वॉन के यूट्यूब शो ‘द ओवरलैप क्रिकेट’ में बात करते हुए ललित मोदी ने कहा कि दोनों बोर्डों के बीच तनावपूर्ण संबंध किसी भी सीरीज की संभावना को बाधित कर रहे हैं। मोदी के अनुसार, बोर्ड के फैसलों पर बाहरी दबाव साफ नजर आता है। ललित मोदी ने कहा, ''मुझे डर है कि निकट भविष्य में यह संभव नहीं हो पाएगा। इसका मुख्य कारण पाकिस्तान में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का राजनीतिकरण है, और दुर्भाग्य से स्थिति अभी ऐसी ही है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विराट का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर बाबर बने T20 के नए 'किंग', PSL में भी बजाया डंका

उन्होंने आगे कहा, ''मैं ही वो शख्स था जिसने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को IPL में लाया था लेकिन मुंबई में 26/11 के नरसंहार के बाद मुझे उन्हें बाहर करना पड़ा। समस्या यह है कि यदि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड स्वतंत्र होता और स्वतंत्र रूप से काम करता, अगर उस पर राजनीतिक प्रभाव नहीं होता, तो हम संबंधों में कुछ सुधार देख सकते थे।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पैट कमिंस को आईपीएल में वापसी के लिए मिली हरी झंडी, जानिए मैदान पर कब दिखेंगे

ललित मोदी ने पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल वॉन के साथ पॉडकास्ट में कहा, ''लेकिन आज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इतना राजनीतिक हो चुका है कि वही लोग पर्दे के पीछे से खेल को नियंत्रित कर रहे हैं और इसे राजनीतिक रंग दे रहे हैं। हमारे बीच राजनीतिक स्तर पर तनाव है और यह खत्म नहीं होने वाला है। यह केवल और बदतर होता जाएगा। इसलिए मुझे खिलाड़ियों की चिंता है।''

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।