Babar Azam completed the fastest 100 half centuries in T20 cricket also becomes 1st player to score 4000 run in PSL विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर बाबर आजम बने T20 क्रिकेट के नए 'किंग', PSL में भी बजाया डंका, Cricket Hindi News - Hindustan

विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर बाबर आजम बने T20 क्रिकेट के नए 'किंग', PSL में भी बजाया डंका

बाबर आजम ने T20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड वाला अर्धशतकों का शतक पूरा किया है। इसके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल में भी उन्होंने ये एक इतिहास रच दिया है। वे PSL में सबसे पहले 4000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने हैं।

Thu, 16 April 2026 02:40 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर बाबर आजम बने T20 क्रिकेट के नए 'किंग', PSL में भी बजाया डंका

पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने T20 क्रिकेट में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में अर्धशतकों का शतक पूरा किया है। खास बात ये है कि बाबर आजम ने सबसे कम पारियों में इस उपलब्धि को हासिल किया है और विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड धराशायी किया है। इसके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल में भी बाबर आजम ने एक इतिहास रच दिया है। वे PSL में सबसे पहले 4000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने हैं।

बाबर आजम ने बुधवार 15 अप्रैल को पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 51 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 71 रनों की पारी खेली। इसी पारी के दौरान बाबर आजम के रनों की संख्या पाकिस्तान सुपर लीग में 4000 के पार पहुंच गई। इस उपलब्धि पर पहुंचने वाले वे पहले खिलाड़ी हैं। उनसे पहले न तो किसी विदेशी खिलाड़ी ने और न ही किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने इतने रन इस लीग में बनाए हैं। वे इससे पहले कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेल चुके हैं। पेशावर उनकी इस लीग में तीसरी टीम है। इस टीम की वे कप्तानी भी कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 में विराट कोहली का जलवा, 37 की उम्र में भी दिखा रहे किंग तो किंग है

वहीं, अगर बात टी20 क्रिकेट में उनके वर्ल्ड रिकॉर्ड की करें तो वह टी20 क्रिकेट में अर्धशतकों का शतक पूरा कर चुके हैं। हालांकि, इससे पहले 3 और खिलाड़ियों ने अर्धशतकों का शतक टी20 क्रिकेट में पूरा किया हुआ है, लेकिन बाबर आजम ने सबसे कम पारियों में इस उपलब्धि को हासिल किया है। बाबर आजम ने 341 पारियों में 100 अर्धशतक टी20 क्रिकेट में जड़ दिए हैं। इसमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकड़े भी शामिल होते हैं। 11 शतक भी वे इस फॉर्मेट में अब तक जड़ चुके हैं।

विराट कोहली को छोड़ा पीछे

बाबर आजम से पहले सबसे कम पारियों में 100 अर्धशतक टी20 क्रिकेट में जड़ने का विश्व रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज था। उन्होंने 401 पारियों में 100 अर्धशतक इस फॉर्मेट में पूरे किए थे। डेविड वॉर्नर और जोस बटलर भी 100 या इससे ज्यादा अर्धशतक टी20 क्रिकेट में जड़ चुके हैं, लेकिन उन दोनों बल्लेबाजों ने विराट कोहली से भी ज्यादा पारियों में इस मुकाम को हासिल किया है। सिर्फ चार ही बल्लेबाज अब तक ऐसे हैं, जो इस उपलब्धि तक पहुंच सके हैं। इनमें बाबर आजम से पहले डेविड वॉर्नर, विराट कोहली और जोस बटलर का नाम शामिल है, जो हाल ही में इस मुकाम तक आईपीएल के एक मैच में पहुंचे थे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।