फिन एलन ने तोड़ा KKR का एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड, यशस्वी जायसवाल नंबर-1
फिन एलन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले ओवर में 24 रन बनाकर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। वह अब केकेआर के लिए पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले ओवर में 24 रन बनाकर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। वह अब केकेआर के लिए पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पहले यह रिकॉर्ड सुनील नरेन के नाम था। वहीं ऑलओवर रिकॉर्ड की बात करें तो इस लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहले पायदान पर हैं। फिन एलन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डेविड पायने के पहले ओवर में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से यह 24 रन बटौरे। हर्ष दुबे के अगले ओवर में उन्होंने एक और चौका लगाया, मगर वह अगली ही गेंद पर कॉट एंड बोल्ड आउट हो गए। एलन ने 7 गेंदों पर 28 रन बनाए।
फिन एलन से पहले पृथ्वी शॉ ने भी आईपीएल इनिंग के पहले ओवर में 24 रन बटौरे हैं। उन्होंने यह कारनामा 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ किया था।
वहीं पहले ओवर में सबसे ज्यादा 26 रन बनाने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल के नाम है, उन्होंने 2023 में केकेआर के खिलाफ ऐसा किया था।
IPL इनिंग के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन
26 - यशस्वी जायसवाल (RR) vs केकेआर, 2023
24 - पृथ्वी शॉ (DC) vs KKR, 2021
24 - फिन एलन (KKR) vs SRH, 2026*
22 - यशस्वी जायसवाल (RR) vs PBKS, 2025
21 - नमन ओझा (RR) vs KKR, 2009
21 - सुनील नरेन (KKR) vs RR, 2018
बात मैच की करें तो, सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारने के बावजूद दमखम दिखाया और पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बोर्ड पर लगाए। ट्रैविस हेड (21 बॉल 46) और अभिषेक शर्मा (21 बॉल 48) ने तूफानी शुरुआत देते हुए 5.4 ओवर में पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। हालांकि दोनों बल्लेबाज अर्धशतक से चूक गए। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने नंबर-4 पर आकर 52 रनों की शानदार पारी खेली, उनका साथ नीतिश कुमार रेड्डी ने 39 रन बनाकर दिया। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई।
इस स्कोर का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक पाई। हैदराबाद ने 16 ओवर में उन्हें 161 के स्कोर पर समेट दिया। जयदेव उनादकट ने 3 तो नीतिश कुमार रेड्डी ने 2 विकेट चटाके। रेड्डी को उनके ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। अंगक्रिश रघुवंशी ने 52 रनों की शानदार पारी खेली।





साइन इन