अब ऑस्ट्रेलिया लेकर आया ‘Ronball’, जमकर उड़ाया इंग्लैंड का मचाक; जानें इसका मतलब
ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के 'बैजबॉल' का मजाक उड़ाने के लिए 'रोनबॉल' लेकर आई है। एशेज सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाने के बाद विक्ट्री सेलिबेशन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी यह टी शर्ट पहने नजर आए। आईए जानते हैं इसका मतलब-

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम जब किसी जीत का जश्न मानने लगती है तो वहां उनको कोई टक्कर नहीं दे सकता। इसका एक और उदहारण ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड के खिलाफ एशेज विक्ट्री बनी। 5 मैच की इस टेस्ट सीरीज के पहले तीन मैच जीतकर कंगारुओं ने एशेज को रिटेन कर लिया है। सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों ने पार्टी कर जश्न मनाया। इस पार्टी के दौरान ‘RonBall’ ने सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया। ऑस्ट्रेलिया ने इसके जरिए इंग्लैंडकी टीम का खूब मजाक उड़ाया। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद फैंस जानने को बेहद इच्छुक हैं कि इस 'RonBall' का आखिरकार मतलब क्या है?
'RonBall' का क्या मतलब है?
इंग्लैंड ने जब टेस्ट क्रिकेट को निडर होकर आक्रामक रूप से खेलना शुरू किया था तो इसका क्रेडिट हर किसी ने उनके कोच ब्रैंडन मैक्कुलम को दिया था। मैक्कुलम ने अपने पूरे करियर में इसी तरह से बल्लेबाजी की थी। ऐसे में क्रिकेट की दुनिया में इंग्लैंड के खेलने के तरीके को ‘बैजबॉल’ का नाम मिला। बैच मैक्कुलम का निक नेम है।
इंग्लैंड के इस बैजबॉल का मजाक उड़ाने के उद्देश्य से ही ऑस्ट्रेलिया ये नया 'RonBall' लेकर आया। ऑस्ट्रेलिया के पार्टी सेलिब्रेशन में देखने को मिल रहा है कि उनकी टी-शर्ट पर एक कार्टून इमेज के साथ 'RonBall' लिखा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया का यह 'RonBall' भी उनके कोच से जुड़ा है।
‘RonBall’ शब्द, जो हेड कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड को दिया गया एक इशारा था, जिनका निकनेम ‘रोनाल्ड’ (फास्ट-फूड आइकन रोनाल्ड मैकडॉनल्ड के पहले नाम पर) है। जो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की टी-शर्ट पर कार्टून बना है, वो उन्हीं के कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड का ही है।
बताया जा रहा है कि एशेज विक्ट्री सेलिब्रेशन पार्ट में यह टी-शर्ट ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने बांटी थी।
ट्रैविस हेड ने ऐलेक्स कैरी के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड में हुए तीसरे टेस्ट में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। कैरी ने पहली पारी में शतक जड़ने के साथ दूसरी पारी में 50 से अधिक रन की पारी खेली। वहीं हेड ने दूसरी पारी में 172 रनों की धुआंधार इनिंग खेलकर इंग्लैंड को पूरी तरह से मैच से बाहर कर दिया था।





साइन इन