Rohit Sharma brutally trolled Ben Stokes Team Australia mein khelna sabse difficult hai aap England ko puch he sakte ho रोहित शर्मा ने बेन स्टोक्स की टीम को कर दिया बुरी तरह ट्रोल! बोले- आप इंग्लैंड से पूछ सकते हो…, Cricket Hindi News - Hindustan

रोहित शर्मा ने बेन स्टोक्स की टीम को कर दिया बुरी तरह ट्रोल! बोले- आप इंग्लैंड से पूछ सकते हो…

रोहित शर्मा ने एक इवेंट के दौरान बेन स्टोक्स की इंग्लैंड को बुरी तरह ट्रोल कर दिया है। इंग्लैंड की टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज खेल रही है, जिसमें उन्हें पहले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

Mon, 22 Dec 2025 07:46 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
रोहित शर्मा ने बेन स्टोक्स की टीम को कर दिया बुरी तरह ट्रोल! बोले- आप इंग्लैंड से पूछ सकते हो…

रोहित शर्मा मैदान के अंदर हो या बाहर, वह अपनी बातों से फैंस का मनोरंजन कभी नहीं रुकने देते। रविवार, 21 दिसंबर को रोहित गुरुग्राम में एक इवेंट में पहुंचे जहां उन्होंने भीड़ को संबोधित करते हुए अपने करियर को लेकर कई खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार ने उन्हें इतना तोड़ दिया था कि वह रिटायरमेंट का मन बना चुके थे। रोहित शर्मा ने इस बातचीत के दौरान ऑस्ट्रेलिया में खेली कई शानदार पारियों को याद किया, इस दौरान उन्होंने बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम को बुरी तरह ट्रोल कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SL पर धमाकेदार जीत के बावजूद खफा हरमनप्रीत कौर, बोलीं- मुझे नहीं पता कि हम…

इंग्लैंड की टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज खेल रही है। 5 मैच की इस सीरीज के पहले तीन मैच हारकर इंग्लैंड सीरीज पहले ही गंवा चुकी है। हर किसी को उम्मीद थी कि बैजबॉल इस बार ऑस्ट्रेलिया में धमाल मचाएगा, मगर अभी तक परफॉर्मेंस इसके विपरीत ही नजर आ रही है।

इंग्लैंड की इस हार पर टोंट कसते हुए रोहित शर्मा ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया में खेलना सबसे मुश्किल है, आप इंग्लैंड को पूछ ही सकते हो।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंधाना ने रचा इतिहास, यह उपलब्धि हासिल करने वाली बनीं पहली भारतीय महिला क्रिकेटर

रोहित इस दौरान क्या बात कर रहे थे, उसका कॉन्टेक्स्ट तो नहीं पता, मगर उन्होंने इंग्लैंड की टीम को ट्रोल जरूर कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रोहित शर्मा ने 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। वनडे में तो उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर खूब धमाल मचाया, वहीं ऑस्ट्रेलिया में वनडे क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले एकमात्र भारतीय हैं, मगर जब बात टेस्ट क्रिकेट की आती है तो उनका फ्लॉप प्रदर्शन नजर आता है। 2013 में सचिन तेंदुलकर की फेयरवेल सीरीज़ के दौरान भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने के बाद से, रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में 10 मैच खेले लेकिन 19 पारियों में सिर्फ 439 रन ही बना पाए। उन्होंने बैगी ग्रीन्स के खिलाफ तीन टेस्ट फिफ्टी लगाईं और एक बार ज़ीरो पर आउट हुए। भारत के लिए अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज में रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट खेले लेकिन पांच पारियों में कुल 31 रन ही बना पाए।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।