Did Umarzais innings steal the match What did the UAE captain say in response to this question क्या उमरजई की पारी ने छीन लिया मैच? इस सवाल के जवाब में क्या बोले UAE के कप्तान, Cricket Hindi News - Hindustan

क्या उमरजई की पारी ने छीन लिया मैच? इस सवाल के जवाब में क्या बोले UAE के कप्तान

उमरजई के शानदार प्रदर्शन के बारे में जब यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल किया गया तब उन्होंने उनकी तारीफ जरूर की लेकिन इस बात से इनकार कर दिया कि उमरजई उनसे मैच छीनकर ले गए। उन्होंने माना की हम 10  रन शॉर्ट रह गए थे और दो तीन बाउंड्री बॉल ज्यादा दे दी, जिससे हार गए।

Mon, 16 Feb 2026 10:20 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या उमरजई की पारी ने छीन लिया मैच? इस सवाल के जवाब में क्या बोले UAE के कप्तान

सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए विश्व कप के मुकाबले में अफगानिस्तान ने यूएई के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर सुपर 8 में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को बरकरार रखा है। इस मैच में के अज़मतुल्लाह उमरजई ने हरफनमौला प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने पहले तो गेंद से कमाल करते हुए अपने 4 ओवरों के स्पैल में केवल 15 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके और यूएई की टीम को 160 रनों के स्कोर पर समेट दिया।

मैच के अंत में एक बार फिर अज़मतुल्लाह उमरजई ने बल्ले से अपना जलवा दिखाया और मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। उन्होंने मात्र 21 गेंदों में नाबाद 40 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल थे। उन्होंने 19वें ओवर में चौके और छक्के की मदद से 13 रन बटोरे और अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़कर 4 गेंद शेष रहते जीत सुनिश्चित कर दी। अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उमरजई को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

उनके इस शानदार प्रदर्शन के बारे में जब यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल किया गया तब उन्होंने उनकी तारीफ जरूर की लेकिन इस बात से इनकार कर दिया कि उमरजई उनसे मैच छीनकर ले गए। उन्होंने माना की हम 10 से 15 रन या एक या दो बाउंड्री शॉर्ट रह गए थे यही कारण है कि मैच हार गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T-20 विश्व कप 2026 में बन गया नया इतिहास, 200+ के स्कोर की लग गई झड़ी
ये भी पढ़ें:T-20 विश्व कप के इतिहास में विल जैक्स ने जड़ी इंग्लैंड के लिए सबसे तेज फिफ्टी

मुहम्मद वसीम ने प्रेस कॉन्फेंस में सवाल किया गया कि क्या उमरजई की पारी ने आपसे मैच छीन लिया या गेंदबाजों में आत्मविश्वास की कमी थी? इस सवाल का जवाब देते हुए कप्तान ने कहा कि- ईमानदारी से बताऊं तो वह एक बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, बहुत अच्छे ऑलराउंडर हैं। मैंने अपने पिछले एक इटंरव्यू में कहा था कि इस विश्व कप में बतौर ऑलराउंडर किसी को देखना है तो वो उमरजई है। उन्होंने गेंदबाजी भी अच्छी की है और वे हमेशा बल्लेबाजी भी अच्छी करते हैं, लेकिन मेरा ख्याल ऐसा नहीं है कि उनकी उस पारी या फायर पावर से हमें उतना कुछ एफेक्ट हुआ है। कप्तान ने आगे कहा- "हमने बस दो-तीन बाउंड्री बॉल एक्ट्रा दी हैं, अगर वो देख लेगें तो या हम लोग 10 रन शॉर्ट थे इस चीज ने हमें मैच में पीछे किया और हम हार गए।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंग्लैंड ने इटली को हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री, ऐसा करने वाली बनी चौथी टीम
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।