History created in 2026 T20 World Cup with Most 200 plus totals in a edition T-20 विश्व कप 2026 में बन गया नया इतिहास, 200+ के स्कोर की लग गई झड़ी, Cricket Hindi News - Hindustan

T-20 विश्व कप 2026 में बन गया नया इतिहास, 200+ के स्कोर की लग गई झड़ी

T-20 WC 2026 में अब तक 6 मुकाबलों में ऐसा देखने को मिला है, जब एक टीम ने 200 से अधिक का टोटल खड़ा किया है। यानी 6 बार इस सीजन के अब तक के मुकाबलों में 200 से अधिक का स्कोर बन चुका है, जो सबसे अधिक है। इससे पहले टी-20 विश्व कप के पहले एडिशन यानी 2007 में कुल 5 बार 200 से अधिक का स्कोर बना था। 

Mon, 16 Feb 2026 09:29 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
T-20 विश्व कप 2026 में बन गया नया इतिहास, 200+ के स्कोर की लग गई झड़ी

टी-20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड बनाम इटली के मैच के दौरान ऐतिहासिक कारनामा हो गया। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 202 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। 200 से अधिक रन का यह स्कोर बनते ही विश्व कप के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित हो गया। साल 2026 के विश्व कप एडिशन में अब सबसे ज्यादा 200 प्लस के स्कोर बन चुके हैं।

साल 2026 में अब तक 6 मुकाबलों में ऐसा देखने को मिला है, जब एक टीम ने 200 से अधिक का टोटल खड़ा किया है। यानी 6 बार इस सीजन के अब तक के मुकाबलों में 200 से अधिक का स्कोर बन चुका है जो सबसे अधिक है। इससे पहले टी-20 विश्व कप के पहले एडिशन यानी 2007 में कुल 5 बार 200 से अधिक का स्कोर बना था। अब 2026 में यह रिकॉर्ड टूट चुका है।

साल 2016 के विश्व कप में भी 200 से अधिक के स्कोर देखने को मिले थे। इस साल कुल चार बार ऐसा हुआ था, जब किसी टीम ने 200 से अधिक का स्कोर बनाया था। साल 2024 के टी-20 विश्व कप में भी चार बार 200 से अधिक का स्कोर बना था।

टी20 विश्व कप के संस्करण में बने सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर

2026 में 6*

2007 में 5

2016 में 4

2024 में 4

इन आंकड़ों के साफ जाहिर होता है कि टी-20 विश्व कप के ज्यादातर मैच लो स्कोरिंग होते हैं। हालांकि, 2026 का टी-20 विश्व कप भारत और श्रीलंका की परिस्थितियों में ठंड के सीजन में खेले जा रहे हैं ऐसे में मैच हाई स्कोरिंग देखने को मिल रहे हैं। इस विश्व कप अभी तक आधा सफर तय नहीं हुआ है और 6 बार 200 से अधिक के स्कोर बन चुके हैं। टूर्नामेंट खत्म होते-होते यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T-20 विश्व कप के इतिहास में विल जैक्स ने जड़ी इंग्लैंड के लिए सबसे तेज फिफ्टी
ये भी पढ़ें:इंग्लैंड ने इटली को हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री, ऐसा करने वाली बनी चौथी टीम

मैच की बात करें तो इटली के खिलाफ खेले गए अहम मैच में इंग्लैंड ने आखिरी ओवर में 24 रनों की शानदार जीत दर्ज की और इसी के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर गई। इंग्लैंड 2026 के विश्व कप में वेस्टइंडीज, भारत, दक्षिण अफ्रीका के बाद सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन गई है। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने ताबड़तोड़ पारी खेली और मात्र 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। वे इस अर्धशतक के साथ टी-20 विश्व कप के इतिहास में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बैटर बन गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंग्लैंड ने इटली को हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री, ऐसा करने वाली बनी चौथी टीम
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।