Did Mahendra Singh Dhoni get Yuvraj Singh dropped from the Team India ex chief selector Sandeep Patil breaks his silence क्या महेंद्र सिंह धोनी ने युवराज सिंह को टीम से ड्रॉप कराया था? पूर्व चीफ सिलेक्टर संदीप पाटिल ने तोड़ी चुप्पी, Cricket Hindi News - Hindustan

क्या महेंद्र सिंह धोनी ने युवराज सिंह को टीम से ड्रॉप कराया था? पूर्व चीफ सिलेक्टर संदीप पाटिल ने तोड़ी चुप्पी

युवराज के पिता और पूर्व क्रिकेटर जोगराज सिंह तो सार्वजनिक तौर पर आरोप लगा चुके हैं कि धोनी ने ही उनके बेटे का करियर खत्म किया, नहीं तो वह 4-5 साल और खेल सकते थे। तो क्या महेंद्र सिंह धोनी ने ही युवराज सिंह को टीम से ड्रॉप कराया था? पूर्व राष्ट्रीय मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने इससे इनकार किया है।

Thu, 12 March 2026 11:15 AMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
क्या महेंद्र सिंह धोनी ने युवराज सिंह को टीम से ड्रॉप कराया था? पूर्व चीफ सिलेक्टर संदीप पाटिल ने तोड़ी चुप्पी

महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह। भारतीय क्रिकेट के दो नायाब हीरे। एक धाकड़ कप्तान रहा तो दूसरा धाकड़ ऑलराउंडर और मैच विजेता। दोनों 2007 और 2011 के विश्व कप के हीरो। दोनों ने न जाने कितने मौकों पर अपनी पार्टनरशिप से टीम इंडिया की जीत का परचम लहराया। लेकिन आरोप लगाया जाता है कि महेंद्र सिंह धोनी ने ही युवराज सिंह का करियर खत्म किया। युवराज के पिता और पूर्व क्रिकेटर जोगराज सिंह तो सार्वजनिक तौर पर आरोप लगा चुके हैं कि धोनी ने ही उनके बेटे का करियर खत्म किया, नहीं तो वह 4-5 साल और खेल सकते थे। तो क्या महेंद्र सिंह धोनी ने ही युवराज सिंह को टीम से ड्रॉप कराया था? पूर्व राष्ट्रीय मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने इससे इनकार किया है।

'युवराज को बाहर करने में धोनी की कोई भूमिका नहीं'

पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल बीसीसीआई की नेशनल सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन रह चुके हैं। वह सितंबर 2012 से सितंबर 2016 तक यानी 4 साल तक मुख्य चयनकर्ता रहे। उन्होंने एक यूट्यूब इंटरव्यू में दो टूक कहा है कि युवराज सिंह को उनके करियर के दौरान किसी भी चरण में टीम से बाहर किए जाने के पीछे धोनी की कोई भूमिका नहीं थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजू सैमसन की राह पर ऋषभ पंत, किस्मत बदलने के लिए ले ली युवराज सिंह की शरण

यूट्यूब चैनल विकी लालवानी शो पर पाटिल ने कहा, 'एक बार भी नहीं- न तो चयन समिति की बैठकों के दौरान, न तो किसी दौरे पर और न तो मैचों के दौरान- महेंद्र सिंह धोनी ने कभी भी युवराज सिंह को ड्रॉप करने के लिए नहीं कहा। मैं ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं।'

पाटिल ने आगे कहा, 'उन्हें (धोनी) चयन समिति पर पूरा भरोसा था। वह कुछ नहीं कहते थे।'

जोगराज सिंह के आरोपों पर क्या कहा?

धोनी पर जोगराज सिंह के आरोपों पर पाटिल ने कहा कि ये एक पिता के भावनात्मक उदगार हैं। पाटिल ने कहा, ‘एक पिता अपने बेटे के बारे में भावनात्मक तौर पर सोचता है और इसमें गलत नहीं है। लेकिन दोष गलत जगह दिया जा रहा है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धोनी के 'कोच साहब' कमेंट पर गंभीर ने दिया जवाब, बोले- और मुस्कुराने की...

जोगराज सिंह लगातार महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना करते रहे हैं। वह उन्हें युवराज सिंह का करियर खत्म करने का गुनहगार मानते हैं। एक हालिया यूट्यूब इंटरव्यू में जोगराज सिंह ने कहा था कि वह वह धोनी को माफ नहीं करेंगे।

धोनी को युवराज का ‘करियर खत्म’ करने का गुनहगार बताते हैं जोगराज

उन्होंने कहा था, 'मैं एमएस धोनी को माफ नहीं करूंगा। उन्हें आईने में खुद को देखना चाहिए। वह बहुत बड़े क्रिकेटर हैं और मैं उन्हें सलाम करता हूं। लेकिन उन्होंने मेरे बेटे के साथ जो किया वो अक्षम्य है। अब हर चीज सामने आ रही है और मैं उन्हें कभी माफ नहीं कर सकता।'

धोनी पर युवराज सिंह का करियर बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए जोगराज सिंह ने उस इंटरव्यू में कहा था, 'उस आदमी ने मेरे बेटे की जिंदगी बर्बाद कर दी, जो 4-5 साल और खेल सकता था...फिर कोई दूसरा युवराज सिंह नहीं होगा।'

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।