छक्का मारने के बाद ट्रोल होने लगे धोनी, फैंस ने कहा- ऐसे गेंदबाज को तो कोई भी उड़ा दे
इंट्रा स्क्वॉड मैच में धोनी ने गेंदबाज मुकेश चौधरी की गेंद पर छक्का मारा, जिसके बाद ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है लोग कमेंट कर रहे हैं कि ऐसे गेंदबाज को तो सिराज भी छक्के मार सकते हैं।

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले महेंद्र सिंह धोनी अच्छी लय में दिख रहे हैं। 44 साल के दिग्गज बल्लेबाज ने चेन्नई सुपर किंग्स के इंट्रा स्क्वॉड मैच में दमदार छक्का जड़ा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महेंद्र सिंह धोनी ने इस वीडियो में काफी ताकतवर शॉट लगाया है। उन्होंने यह शॉट सीएसके के ही गेंदबाज मुकेश चौधरी की गेंदबाजी पर लगाया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की फैंस की विपरीत प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोग तारीफ करने के बजाय ट्रोलिंग करने और चुनौती देने में लग गए हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि इस तरह के गेंदबाजों को तो कोई भी छक्का मार सकता है। एक यूजर ने लिखा कि मुकेश जैसे गेंदबाजों को तो कोई भी छक्का मार सकता है। वहीं मुंबई इंडियंस के एक फैंस ने नीचे अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर साल आप नेट्स में दमदार प्रदर्शन करते हैं। इस बार आपको मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के सामने अच्छा खेलना होगा। एक यूजर ने लिखा इस तरह के गेंदबाजों को तो मोहम्मद सिराज भी छक्का मार सकते हैं। फैंस के इस रवैये से यह समझ में आ रहा है कि लोग मुकेश चौधरी को बहुत ही कमतर गेंदबाज समझ रहे हैं और उनका मानना है कि ऐसे गेंदबाजों पर धोनी छक्के मारकर कोई बहुत बड़ा काम नहीं कर रहे हैं। फैंस के अनुसार, धोनी द्वारा लगाया गया यह छक्का बहुत साधारण है और इस तरह के गेंदबाजों के ऊपर ऐसे छक्के कोई भी मार सकता है। यहां तक कि मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज भी छक्के मार सकते हैं।
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन है। चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल कर लिया है, जिस यह बात पक्की समझी जा रही है धोनी का यह सीजन आखिरी सीजन है। धोनी आईपीएल के उन कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं, जिन्होंने आईपीएल के पहले सीजन से लेकर अब तक लगातार लीग में खेलते हुए नजर आए हैं। धोनी के अलावा, विराट कोहली, रोहित शर्मा और मनीष पांडे ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 2008 से लेकर अब तक आईपीएल में नजर आ रहे हैं।
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ 30 मार्च को है। इस दिन महेंद्र सिंह धोनी संजू सैमसन के साथ एक ही टीम में नजर आ सकते हैं। एक तरफ टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी धोनी तो दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की तरफ से टूर्नामेंट के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी मैदान पर एक दूसरे के खिलाफ नजर आएंगे।





साइन इन