KKR ने ढूढ़ लिया हर्षित राणा का तगड़ा रिप्लेसमेंट, टीम इंडिया के लिए खेल चुका है तीनों फॉर्मेट
25 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग ने एक मीडिया एडवाइजरी में बताया कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को टीम में जगह दी है। वहीं, गुजरात टाइटंस ने अपने चोटिल खिलाड़ी पृथ्वीराज यारा की जगह टीम में कुलवंत खेजरोलिया को शामिल किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने चोटिल खिलाड़ी हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट घोषित कर दिया है। तीन बार की चैंपिनय टीम ने अपनी टीम में हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को शामिल किया है। नवदीप सैनी भारतीय टीम का हिस्सा रहे चुके हैं। उन्होंने टीम इंडिया का तीनों फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व किया है।
25 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग ने एक मीडिया एडवाइजरी में बताया कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को टीम में जगह दी है। वहीं, गुजरात टाइटंस ने अपने चोटिल खिलाड़ी पृथ्वीराज यारा की जगह टीम में कुलवंत खेजरोलिया को शामिल किया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने अब तक खेले गए 32 आईपीएल मैचों में 23 विकेट लिए हैं, इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी 23 विकेट लिए हैं। वह चोटिल हर्षित की जगह लेंगे और 75 लाख रुपये में केकेआर से जुड़ेंगे। नवदीप सैनी ने भारत के लिए दो टेस्ट मैच, 8 वनडे मैच और 11 टी-20 मैच खेल चुके हैं। यानी वे भारत के लिए सभी फॉर्मेट में अपना प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
इस बीच, चोटिल पृथ्वीराज यारा की जगह खेजरोलिया को जीटी टीम में शामिल किया गया है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल में 6 विकेट लिए हैं और वे इससे पहले जीटी, केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेल चुके हैं। वे 30 लाख रुपये में जीटी टीम से जुड़ेंगे।
घुटने की चोट के कारण आईपीएल से बाहर हुए थे हर्षित
बता दें कि हर्षित राणा बीते दिनों घुटने की चोट के कारण केकेआर की टीम से इस सीजन के लिए बाहर हो गए थे। हर्षित राणा को 4 फरवरी 2026 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप से पहले एक अभ्यास (वॉर्म-अप) मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए चोटिल हुए थे। गेंदबाजी के दौरान उनका दाहिना घुटना मुड़ गया था, जिसके बाद उन्हें एक ओवर फेंकने के बाद लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस गंभीर घुटने की चोट के कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी, जिससे वे वर्ल्ड कप और IPL 2026 से बाहर हो गए।
हर्षित राणा भारत के उभरते हुए प्लेयर हैं। वे अपनी गेंदबाजी से तो कमाल दिखाते ही हैं, अपनी बल्लेबाजी से भी शानदार प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने भारत के कई अहम मैचों में अपनी बल्लेबाजी से भी योगदान दिया है। साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था तब इस टीम की ओर से हर्षित राणा ने दमदार प्रदर्शन किया था और टीम को चैंपिनय बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। आईपीएल 2026 के लिए हर्षित राणा को 4 करोड़ रुपये में केकेआर ने रिटेन किया था।





साइन इन