श्रेयस अय्यर पर BCCI ने ठोका लाखों का जुर्माना, क्या अब IPL मैच खेलने पर लगेगा बैन?
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक बार फिर बीसीसीआई का चाबुक चला है। स्लो ओवर रेट के चलते इस सीजन दूसरी बार उन्हें फाइन भरना होगा। बीसीसीआई ने इस बार पूरी टीम पर फाइन लगाया है।

पंजाब किंग्स का आगाज आईपीएल 2026 में शानदार रहा, मगर उनके कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी गलतियों से कुछ नहीं सीख रहे हैं। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले श्रेयस अय्यर एक बार फिर स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए हैं। लगातार दूसरे मैच में उन्होंने ये गलती की है। बीसीसीआई ने जीटी के खिलाफ हुए मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के चलते उन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाय था, मगर अब सीएसके के खिलाफ जब वह फिर से दोषी पाए गए हैं तो उनकी जुर्माने की रकम को दोगुना कर दिया गया है, वहीं इर बार पूरी टीम को इसका दंड भुगतना होगा।
आईपीएल की रिलीज के अनुसार, ‘पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ TATA इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर 7 के दौरान स्लो ओवर-रेट बनाए रखा।
चूंकि यह IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत इस सीजन में उनकी टीम का दूसरा उल्लंघन था, जो मिनिमम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, अय्यर पर INR 24 लाख का जुर्माना लगाया गया। इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग XI के बाकी सदस्यों पर या तो INR छह लाख या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया जाएगा।’
क्या श्रेयस अय्यर पर लगेगा बैन?
आईपीएल में पहले ऐसा नियम था कि एक सीजन में तीन बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाए जाने वाली टीम के कप्तान पर एक मैच का बैन लगता था, मगर 2025 आईपीएल से पहले इस नियम को बदल दिया गया है। ऐसे में श्रेयस अय्यर पर बैन का कोई खतरा नहीं है। अब सिर्फ कप्तानों और टीमों पर डिमेरिक पॉइंट के साथ जुर्माना लगाया जाएगा। बैन केवल गंभीर मामलों में ही लगाया जाएगा।
लेवल 1 के अपराध पर डिमेरिट अंकों के साथ 25 से 75 प्रतिशत मैच फीस काटी जाएगी, जिसकी गणना अगले तीन वर्षों के लिए की जाएगी। लेवल 2 का अपराध अगर वास्तव में गंभीर माना जाता है तो चार डिमेरिट अंक दिए जाएंगे। इसमें आगे कहा गया है कि, प्रत्येक चार डिमेरिट पॉइंट के लिए मैच रेफरी 100 प्रतिशत जुर्माना या अतिरिक्त डिमेरिट अंक के रूप में जुर्माना लगा सकता है। इन डिमेरिट पॉइंट के कारण भविष्य में मैच पर प्रतिबंध लग सकता है, लेकिन धीमी ओवर गति के लिए मैच पर प्रतिबंध (तुरंत) नहीं लगाया जाएगा।





साइन इन