David Warner breaks silence on viral spat speculation with Moeen Ali after PSL match VIDEO PSL में मोइन अली के साथ हुई डेविड वॉर्नर की झड़प? ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्पी; VIDEO, Cricket Hindi News - Hindustan

PSL में मोइन अली के साथ हुई डेविड वॉर्नर की झड़प? ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्पी; VIDEO

हाल ही में डेविड वॉर्नर और मोइन अली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच किसी चीज को लेकर झड़प हो रही है।

Fri, 3 April 2026 01:00 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
PSL में मोइन अली के साथ हुई डेविड वॉर्नर की झड़प? ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्पी; VIDEO

पाकिस्तान सुपर लीग इस सीजन शुरुआत से ही विवादों से घिरा रहा है। कभी खिलाड़ी मैदान पर बॉल टेंपरिंग करते पकड़े जाते हैं तो कभी होटल में सुरक्षा को तार-तार किया जाता है। ताजा मामला ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और इंग्लैंड के मोइन अली से जुड़ा है। हाल ही में इन दोनों खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच किसी चीज को लेकर झड़प हो रही है। ऐसा लग रहा है कि डेविड वॉर्नर वीडियो में मोइन अली को आगे जाने को कह रहे हैं। अब इस वीडियो की सच्चाई खुद वॉर्नर ने बताई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलन ने तोड़ा KKR का एक ओवर में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड, यशस्वी जायसवाल नंबर-1

बता दें, पाकिस्तान सुपर लीग में डेविड वॉर्नर कराची किंग्स के कप्तान हैं, वहीं मोइन अली उन्हीं की टीम का हिस्सा हैं। यह घटना कराची वर्सेस रावलपिंडी मैच की है। हैदर अजहर कराची किंग्स के स्ट्रेटेजी हेड और टीम डायरेक्टर हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को रिशेयर करते हुए वॉर्नर ने लिखा, ‘मैंने हैदर अजहर से कहा कि पहले जाओ और हाथ मिलाओ।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चेपॉक की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा?

अजहर ने भी इस मामले पर रिएक्शन दिया, उनके इस पोस्ट में दिख रहा है कि कराची की टीम में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने लिखा, ‘सच नहीं है! वे दोनों मेरा मजाक उड़ा रहे थे!’

बात मैच की करें तो, कराची किंग्स ने रावलपिंडी पर पांच विकेट से जीत दर्ज की। उन्होंने 198 रन का टारगेट चार गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। डेविड वॉर्नर ने शानदार हाफ सेंचुरी लगाकर टीम को लीड किया और टॉप पर शांतचित्त होकर रन बनाने की नींव रखी। इसके बाद आजम खान ने इस मोमेंटम को आगे बढ़ाया, जिन्होंने एक जबरदस्त पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों पर 74 रन बनाए, जिसमें छह छक्के और छह चौके शामिल थे, जिससे गेंदबाज़ पूरे समय दबाव में रहे। उनकी जबरदस्त पारी ने यह पक्का किया कि कराची जरूरी रेट से आगे रहे और आराम से मैच जीत लिया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।